{"_id":"643bae8d3c300471ac037b93","slug":"supreme-court-judge-sanjay-karol-visited-mahakal-after-worshiping-baba-said-wishes-in-nandi-s-ear-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल ने किए महाकाल के दर्शन, बाबा की पूजा के बाद नंदी के कान में कही मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल ने किए महाकाल के दर्शन, बाबा की पूजा के बाद नंदी के कान में कही मनोकामना
Sun, 16 Apr 2023 01:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:47 PM IST
सार
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने रविवार को परिवार समेत बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और फिर नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का पूजन करते संजय करोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और इसके बाद नंदी हॉल से बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम करने के बाद नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया, जिसके बाद वह नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
पूजन अर्चन के बाद न्यायाधीश संजय करोल का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक संदीप सोनी ने दुपट्टा ओड़ाकर बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसादी देकर सम्मान किया। इस दौरान मीडिया ने न्यायाधीश संजय करोल से चर्चा करनी चाही लेकिन उन्होंने यह कहकर कोई भी जवाब नहीं दिया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं आज मैं और कुछ नहीं बोलूंगा।

Ujjain: सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल ने किए महाकाल के दर्शन, बाबा की पूजा के बाद नंदी के कान में कही मनोकामनाhttps://t.co/Jun5R8b5Ii pic.twitter.com/mY2e2QHVEm
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 16, 2023