फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Strange coincidence...the royal ride of Baba Mahakal and Somvati Amavasya together

Ujjain News: अजब संयोग... बाबा महाकाल की शाही सवारी और सोमवती अमावस्या साथ साथ

Wed, 28 Aug 2024 10:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 10:11 AM IST
सार

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या बृहस्पति के केंद्र त्रिकोण योग में आ रही है। बृहस्पति को धर्म का कारक ग्रह माना जाता है। अमावस्या की पूजा धन, ऐश्वर्य, संतान वृद्धि और संतान की उत्पत्ति के लिए भी विशेष मानी जाती है।

विज्ञापन
Strange coincidence...the royal ride of Baba Mahakal and Somvati Amavasya together
दो सितंबर को भ्रमण पर निकलेंगे भूतभावन महाकाल

विस्तार

आगामी 2 सितंबर को उज्जैन में भूतभावन महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। लेकिन, इसी दिन सोमवती अमावस्या होने से शिप्रा नदी के साथ ही सोम कुंड में भी स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस स्थिति में प्रशासन को दोहरी जिम्मेदारी निभानी होगी।

विज्ञापन


ज्योतिषियों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या बृहस्पति के केंद्र त्रिकोण योग में आ रही है। बृहस्पति को धर्म का कारक ग्रह माना जाता है। अमावस्या की पूजा धन, ऐश्वर्य, संतान वृद्धि और संतान की उत्पत्ति के लिए भी विशेष मानी जाती है। पितरों के निमित्त इस दिन का विशेष महत्व होता है। ग्रह गोचर में सूर्य और चंद्र ग्रह का सिंह राशि में परिभ्रमण और मघा नक्षत्र पर संचरण विशेष रूप से पितरों को प्रसन्न करने के लिए अनुकूल होता है। यही नही, मध्य रात्रि में भगवती लक्ष्मी की साधना भी विशेष फलदायक मानी जाती है, जिससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


शाही सवारी का 7 किमी. मार्ग पर होगा भ्रमण
श्रावण-भादौ महोत्सव के दौरान बाबा महाकाल की शाही सवारी 2 सितंबर को निकाली जाएगी। प्रशासन और पुलिस द्वारा इस सवारी की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की शुरूआत आज से की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस शाही सवारी में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। अब तक बाबा के नगर भ्रमण के दौरान 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती थी, लेकिन शाही सवारी में 2000 से 2500 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। सवारी मार्ग पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और ऊंची बिल्डिंगों पर दूरबीन से निगरानी रखने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। नगर निगम, बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़े काम सवारी मार्ग पर जल्द से जल्द पूरे कराए जाएंगे। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी यातायात पुलिस पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के 150 कर्मचारियों को प्रशासक ने थमाए नोटिस
श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक ने 150 कर्मचारियों को ड्यूटी पर देर से आने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस सावन मास के दौरान 19, 20, 21 और 22 अगस्त को अपनी ड्यूटी पर 5 से 10 मिनट देर से पहुंचने के कारण दिए गए हैं। प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया है। सावन मास के दौरान सुबह की शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों को सुबह 6 बजे के बजाय 4:30 या 5 बजे तक मंदिर पहुंचना पड़ता है, जिससे उनके रूटीन में बदलाव होने के कारण वे कुछ देर से पहुंच रहे हैं।
 

अजब संयोग....बाबा महाकाल की शाही सवारी व सोमवती अमावस्या साथ साथ

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed