फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Story Teller Sant Murari Bapu Visited Mahakaleshwar Temple, Recites Mahamrityunjaya Mantra

Mahakal Darshan: संत मुरारी बापू ने किए महाकाल के दर्शन, जल चढ़ाया, महामृत्युंजय मंत्र से किया पूजन-अर्चन

Sat, 05 Aug 2023 12:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

Ujjain: प्रसिद्ध कथावाचक और संत मुरारी बापू ने शनिवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने एक लोटा जल चढ़ाया। फिर महामृत्युंजय के मंत्रों से पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन
Ujjain News: Story Teller Sant Murari Bapu Visited Mahakaleshwar Temple, Recites Mahamrityunjaya Mantra
मुरारी बापू महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन-अर्चन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन और अधिक मास का पुण्य लाभ लेने  श्री राम कथा मर्मज्ञ संत मुरारी बापू द्वादश ज्योतिर्लिंगो पर श्री राम कथा कर रहे हैं। इस कड़ी में मुरारी बापू भगवान शिव को श्री राम कथा सुना रहे हैं। यह कथा बाबा महाकाल को सुनाने शनिवार को मुरारी बापू उज्जैन आए। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। 

विज्ञापन


मानस मर्मज्ञ संत मुरारी बापू शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में पुजारी आशीष शर्मा और पुजारी संजय शर्मा के पुरोहितत्व में संत मुरारी बापू ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मुरारी बापू ने महामृत्युंजय के मंत्रोच्चार के बीच बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उन्हें एक लोटा जल अर्पित किया। इसके बाद पूजन-अभिषेक किया गया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बापू का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत-सम्मान भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद बापू ने ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed