फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Stone pelting on the matter of throwing color gulal in ujjain

Ujjain: रंग गुलाल उड़ाने की बात पर पथराव, घटना में 20 लोग हुए घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 31 Mar 2024 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 31 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन के पंवासा क्षेत्र में रंग गुलाल घर के बाहर फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की गई। घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Stone pelting on the matter of throwing color gulal in ujjain
रंग गुलाल उड़ाने की बात पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मक्सी रोड पांडियाखेड़ी में रायकवार समाज के लोगों द्वारा रंग पंचमी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान रामू रायकवार द्वारा रंग गुलाल उड़ाया गया, जो भोला पासवान के घर पर चला गया। पासवान परिवार द्वारा देख कर रंग गुलाल उड़ाने की बात कही तो विवाद की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


इस दौरान रायकवार परिवार के दर्जनों युवक एकत्रित हो गए। पासवान परिवार के लोग भी घरों से बाहर आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में दोनों ओर से 20 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में भी उपचार के दौरान दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई
जिस पर अस्पताल पुलिस चौकी और मेडिकल के लिए घायलों को लेकर पहुंची पंवासा पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर बीच बचाव किया और सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद थाने लाया गया। जहां दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed