फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   State Level Employment Day CM Shivraj said in Ujjain One lakh government recruitments will be done again next

State Level Employment Day: उज्जैन में CM शिवराज बोले- अगले साल फिर निकाली जाएंगी एक लाख सरकारी भर्तियां

Fri, 22 Sep 2023 09:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 09:20 PM IST
सार

उज्जैन में लगने वाले उद्योगों में बच्चे 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' के अंतर्गत काम सीखने के साथ ही 10 हजार रुपये भी कमाएंगे। प्रदेश में अगले साल फिर एक लाख सरकारी नौकरियां निकलेंगी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही। वे उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में अपनी बात रख रहे थे।

विज्ञापन
State Level Employment Day CM Shivraj said in Ujjain One lakh government recruitments will be done again next
उज्जैन में CM शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अध्यात्म का केंद्र उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र भी बनने जा रहा है। आज पूरे राज्य में 15 एमएसएमई क्लस्टर का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। राज्य स्तर पर 552 उद्योगों की स्थापना होगी। इनमें 28,300 लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही 1708 इकाइयों का आज लोकार्पण हुआ है, इसमें लगभग 16,375 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन अब रुकने वाला नहीं है। उज्जैन की पूरी अर्थव्यवस्था ही बदल गई है। सीएम ने कहा, सावन के महीने में सवा दो करोड़ भक्त आए और महाकाल महाराज की पूजा करके गए। प्रतिदिन डेढ़ लाख भक्त उज्जैन आ रहे हैं। महाकाल महाराज की कृपा से हमारी अवंतिका नगरी तीन लोक से न्यारी होगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि उज्जैन में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार समारोह में 15 एमएसएमई क्लस्टर, 27 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्यों, 43 मध्यम श्रेणी की इकाइयों और सूक्ष्म व लघु उद्योगों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों को गारंटी देते हुए कहा कि मेरी लाड़ली बहनों, ये शिवराज की गारंटी है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की राशि बढ़कर 3,000 रुपये तक पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब जमीन के बिना नहीं रहेगा, सबको जमीन देकर पक्के मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले में 554.89 करोड़ रुपये के 9 विकास कार्यों और राज्य स्तर पर 15 क्लस्टर्स का भूमिपूजन किया।

'ये कमलनाथ का नकली चेहरा है'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह वही कमलनाथ हैं, जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा नहीं लगने दी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का पाप कमलनाथ जी ने किया था। अब शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। नकली चेहरा सामने आए, असली सूरत छुपी रहे उसका उदाहरण कांग्रेस के नेता कमलनाथ जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल की कृपा से अर्थव्यवस्था में भारी वृद्धि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज की कृपा तो देखो, रोज डेढ़ लाख भक्त रहे हैं। शनिवार और रविवार को तीन लाख हो जाते हैं और अकेले सावन के महीने में सवा दो करोड़ लोग आए। महाकाल महाराज की पूजा करके गए। ये सवा दो करोड़ आते हैं तो महाकाल महाराज की पूजा तो करते हैं, लेकिन आपको पता है उज्जैन की पूरी अर्थव्यवस्था को बदलकर रख दिया है। उज्जैन के होटलों में जगह नहीं है, नए-नए रिसोर्ट बन रहे हैं। घरों में ही होटल के कमरे बना लो भैया। श्रृद्धालु आए तो खूब भोजन भी कराओ और अपनी आमदनी भी बढ़ाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन हजार करोड़ रुपया उज्जैन में अतिरिक्त आने वाला है। होटल रेस्टोरेंट, चाय नाश्ता, भोजन, फूल, प्रसाद सारी चीजे बिक रही है, जैसे महाकाल महाराज की कृपा बरस रही हो जाएंगे। इसके साथ ही उज्जैन जिले में 159 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 7 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा 15 क्लस्टर के किए गए भूमि पूजन से 1 हजार 937 करोड़ का निवेश आएगा।

महाकाल के प्रति ज्ञापित की कृतज्ञता
मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलें सूख रही थीं, खेतों में दरारें पड़ने लगीं थीं। ऐसे में मुझे एक ही रास्ता दिखा "महाकाल महाराज की शरण"। हमने महाकाल महाराज की विद्वान पंडितों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्हीं की कृपा से आज मध्यप्रदेश में भरपूर बारिश हुई है। हे महाकाल महाराज! अपनी कृपा ऐसे ही बरसाते रहना, सुख समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि हमारी जनता की जिंदगी में लाते रहना।


भक्त निवास के लोगों का विमोचन
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक सुविधायुक्त महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास के नाम एवं लोगों का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed