फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   SP Satyendra Kumar Shukla came out on horse to take stock of security arrangements on Holi in Ujjain

MP News: उज्जैन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए घोड़े पर निकले SP

Wed, 08 Mar 2023 08:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला होली पर उज्जैन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए घोड़े पर सवार होकर  निकले। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को सही पाया।

विज्ञापन
SP Satyendra Kumar Shukla came out on horse to take stock of security arrangements on Holi in Ujjain
घोड़े पर सवार होकर शहर में घूमे एसपी शुक्ला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में होली का त्योहार शहरवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। त्योहार पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। 

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला घोड़े पर सवार होकर शहर में भ्रमण करने के लिए निकले। इस दौरान उनके साथ पुलिस की टीम ने भी घोड़े पर सवार होकर निरीक्षण किया। एसपी शुक्ला घोड़े पर सवार होकर आगे चल रहे थे और जाब्ता उनके पीछे। निरीक्षण के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को सही पाया।
विज्ञापन


बतादें कि दुनिया भर में मनाए जाने वाले होली के त्योहार की शुरूआत धार्मिक नगरी उज्जैन से मंगलवार को हुई थी।   सुबह चार बजे भस्मारती में पुजारियों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली थी। यहां सभी ने बाबा की भक्ति में लीन होकर अबीर, हर्बल गुलाल और फूलों के साथ होली मनाई थी। इस दौरान बाबा महाकाल का दरबार रंगों से सराबोर नजर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed