{"_id":"658138f1e7c0a1aa18082429","slug":"smuggler-arrested-with-smack-worth-one-lakh-in-ujjain-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ इंदौर के तस्कर को किया गिरफ्तार; एक लाख कीमत की स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ इंदौर के तस्कर को किया गिरफ्तार; एक लाख कीमत की स्मैक बरामद
Tue, 19 Dec 2023 12:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:02 PM IST
सार
आरोपी स्मैक आगर से लेकर आया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नागदा-आगररोड से पुलिस ने इंदौर के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक लाख कीमत की स्मैक बरामद की गई है। सोमवार दोपहर युवक को न्यायालय में पेश किया गया और पूछताछ के लिए दो दिनों की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि रात 11.30 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। पुलिस ने आगररोड पर घेराबंदी की और चौपाल सागर के सामने से नागदा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक को संदेह के आधार पर रोक पूछताछ की। उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसमें मादक पदार्थ रखा हुआ था। जांच में पता चला कि मादक पदार्थ स्मैक है।
विज्ञापन
युवक का नाम राहुल पिता राकेश मराठा निवासी इंदौर होना सामने आया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी स्मैक आगर से लेकर आया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिनों की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक टीम आगर रवाना की जा रही है, जहां पहुंचकर स्मैक उपलब्ध कराने वाले की धरपकड़ का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
