फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Six suspended in the case of fraud in the name of providing darshan from Nandi Hall

Mahakal Temple: कलेक्टर ने नंदी हॉल से दर्शन करवाने के नाम पर पकड़ी थी गड़बड़ी, अवैध वसूली करने पर 6 निलंबित

Thu, 19 Dec 2024 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Dec 2024 08:10 PM IST
सार

Mahakal Temple: कलेक्टर ने नंदी हॉल से दर्शन करवाने के नाम पर सुबह गड़बड़ी पकड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को निलंबित कर दिया है। आइये जानते है मामला विस्तार से…

विज्ञापन
Six suspended in the case of fraud in the name of providing darshan from Nandi Hall
अवैध वसूली करने पर 6 निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह दर्शन करने पहुंचे श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह जब नंदी हॉल में बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे थे, तब उन्हें क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ नंदी हॉल में दिखाई दी।

विज्ञापन


कलेक्टर ने जब इन श्रद्धालुओं से बात की तो वह खुद ही कुछ देर के लिए आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि श्रद्धालुओं ने उन्हें बताया कि पुरोहित प्रतिनिधि व उनके सहयोगी प्रति व्यक्ति 1100 की राशि लेकर उन्हें नंदी हॉल में लाए हैं। जहां पर वे सभी श्रद्धालुओं से बाबा महाकाल को जल भी अर्पित करवाएंगे।
विज्ञापन


कलेक्टर ने जब यह बात सुनी तो उन्होंने तत्काल सभी श्रद्धालुओं के साथ ही पुरोहित प्रतिनिधि व सहायक को महाकाल थाने पहुंचा दिया। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने पर मंदिर के एक पुरोहित समेत 6 लोग निलंबित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि आज सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उसी समय श्रद्धालुओं को अनाधिकृत रूप से दर्शन करवाने का यह मामला सामने आया था। कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले में श्रद्धालुओं के बयान लिए गए।

पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस इस मामले में पुरोहित अजय शर्मा, पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट, नंदी मंडपम के सुरक्षाकर्मी विकास, संदीप, करण और कन्हैया पर निलंबित की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि भक्तों के बयान के बाद महाकाल थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुरोहित अजय शर्मा और पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट के साथ सहायक पर मामला दर्ज किया गया है।


श्रद्धालुओं ने बयानों में कहीं कुछ यह बात
पुरोहित प्रतिनिधि द्वारा नंदी हॉल से श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 1100 रुपए लेकर दर्शन करवाने के मामले में जब मीडिया ने श्रद्धालुओं से बात की तो उत्तर प्रदेश से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए मनोज कुमार ने बताया कि हम तो बाबा महाकाल के सामान्य दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुरोहित प्रतिनिधि व उनके सहायक ने हमें बुलाया और हमारी भक्ति को देखकर हमें नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन करने और उन्हें जल चढ़ाने को कहा था। हम मंदिर की व्यवस्था नहीं जानते थे इसीलिए हमने उनके माध्यम से दर्शन करने की स्वीकृति देने के साथ ही प्रति व्यक्ति 1100 रुपए इन लोगों को दिए।

मनोज ने बताया कि हमने कुल 6600 रुपए की नगद राशि इन लोगों को दी है। यही नहीं अहमदाबाद से बाबा महाकाल के दर्शन करने आई जीनल बेन ने भी दो श्रद्धालुओं के हिसाब से  2200 रुपए बाबा महाकाल के दर्शन व जल चढ़ाने के नाम पर इन लोगों को दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed