{"_id":"65abe37f8a2a3276b50e3d2a","slug":"shri-ram-raahgiri-anandotsav-will-be-organized-on-sunday-morning-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: रविवार सुबह होगा श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे राहगीरी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: रविवार सुबह होगा श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे राहगीरी का शुभारंभ
Sat, 20 Jan 2024 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:45 PM IST
सार
Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह श्री राम राहगीरी आनन्दोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और कार्यक्रम के पूर्व गायत्री शक्तिपीठ के सामने द्वार से श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान के रथ की आरती कर राहगीरी आनन्दोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
रविवार सुबह होगा श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा आदि के साथ गायत्री शक्तिपीठ से सान्दीपनि आश्रम तक पैदल चलकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर एमपीईबी, पीडब्लयूडी, नगर निगम आदि को व्यवस्थित व्यवस्थाएं करने के आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गायत्री शक्तिपीठ से महामंगल आश्रम श्रीराम मन्दिर के सामने से निर्मोही अखाड़ा श्री राम जानकी मन्दिर खाकचौक होते हुए सान्दीपनि आश्रम पर समापन श्रीराम राहगीरी आनन्दोत्सव का रहेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम अर्थ जैन एवं एलएन गर्ग, एएसपी जयन्त सिंह राठौर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
राम जनार्दन मन्दिर के पास आनन्दोत्सव में होगी राहगीरी
श्रीराम राहगीरी आनन्दोत्सव में रविवार सुबह राम जनार्दन मन्दिर के पास अदभुत नजारा रहेगा, क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसलिये पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में और उज्जैन जिले में उत्सव का आयोजन रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन में राहगीरी में शामिल होंगे। राहगीरी में मौजमस्ती, मनोरंजन, पारंपरिक खेलों के साथ अलग-अलग संगठनों, खेल, योग, गीत-संगीत, नृत्य के अलावा हास्य व्यंग से बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक के महिला-पुरूष भाग लेंगे।
विज्ञापन
