फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Bhasmarati Shiva and Krishna both are in same form in Bhasmarati

Baba Mahakal Bhasmarati: शिव और कृष्ण दोनों एक ही रूप भस्मारती में, कुछ ऐसे ही स्वरूप में दिखे बाबा महाकाल

Thu, 05 Sep 2024 07:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 07:35 AM IST
सार

बाबा महाकाल का आज एक अनोखे स्वरूप में शृंगार किया गया, जिसके माध्यम से भक्तों को बताया गया कि भगवान शिव और कृष्ण दोनों ही स्वरूप एक ही है। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई, जिसके लाभ इन दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं को हुआ।

विज्ञापन
Baba Mahakal Bhasmarati Shiva and Krishna both are in same form in Bhasmarati
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि गुरुवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह चार बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्मारती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का आज एक अनोखे स्वरूप में शृंगार किया गया, जिसके माध्यम से भक्तों को बताया गया कि भगवान शिव और कृष्ण दोनों ही स्वरूप एक ही है। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई, जिसके लाभ इन दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं को हुआ।

विज्ञापन




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि गुरुवार पर आज बाबा महाकाल सुबह चार बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भगवान शिव और भगवान कृष्ण के स्वरूप में शृंगार किया गया एक और भगवान को त्रिपुंड लगाया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर मोर पंख लगाकर भी भगवान का शृंगार हुआ। वर्तमान में भले ही श्रद्धालु से और वैष्णव मत को मानने वाले हैं। लेकिन इस अलौकिक शृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। आज भगवान का राजसी स्वरूप में शृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट से शृंगारित किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed