फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain She used go ashram for darshan every day did Reiki and stole goods worth lakhs along with her friends

Ujjain: रोजाना दर्शन करने जाती थी आश्रम, रेकी की और दोस्तों के साथ मिलकर चुराया लाखों का सामान, अब गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 05:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

एसपी प्रदीप शर्मा ने बड़ा खुलासा किया, जिसमें बताया गया कि चोरी को अंजाम देने वाली महिला ने इस वारदात के लिए दो लोगों को तैयार किया था। उसने महिला के द्वारा बताए गए स्थान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था।

विज्ञापन
Ujjain She used go ashram for darshan every day did Reiki and stole goods worth lakhs along with her friends
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के बड़नगर बाइपास रोड स्थित योग माता आश्रम में हुई लाखों की चोरी के मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया। इसमें बताया गया कि चोरी को अंजाम देने वाली महिला ने इस वारदात के लिए दो लोगों को तैयार किया था, जिसने महिला के द्वारा बताए गए स्थान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था।

विज्ञापन


योग माता आश्रम पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस आश्रम पर प्रतिदिन आने वाली कुसुम उर्फ कल्याणी निवासी इंदौर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने आश्रम में चोरी करने के लिए महेंद्र पवार और फैजल खान नामक दो लोगों को तैयार किया था, जो रात के समय में योग माता के कमरे में घुसे थे। जहां उन्होंने पहले योग माता को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश किया और उसके बाद टीवी की आवाज तेज कर यहां अलमारी में रख सोना चांदी और लाखों रुपये की नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। इनके साथ ही डॉग स्क्वॉयड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर कुछ लोगों के बारे में जब पूछताछ की गई तो इन तीनों आरोपियों का पता लगा सभी आरोपियों से लगभग 22 लाख रुपये की सामग्री अब तक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला है मास्टरमाइंड
उज्जैन पुलिस ने महाकाल थाना क्षेत्र के योगमाया आश्रम में हुई चोरी की बढ़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें इंदौर निवासी महिला कुसुम उर्फ कल्याणी मास्टरमाइंड है। उसने ही आश्रम में आने जाने के लिए दोनों को आश्रम में चोरी करने के लिए दोनों को राजी किया था। महिला ने ही पूरे घटनाक्रम में रेकी की थी, जिसके आधार पर चोरी की वरदात को बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे सख्ती के साथ अन्य मामलों की भी पूछताछ की जा रही है।


अलमारी तो ठीक हाथों से भी निकल गए थे सोने का कड़ा
बडनगर रोड स्थित उजरखेड़ा टोल नाके के पास योगमाता आश्रम में रात 11 बजे बाद चोरों ने धावा बोला और यहां से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। खास बात यह कि बदमाश ने योगमाता के हाथों से सोने का कड़ा भी निकाल लिया था। 

रोजाना दर्शन करने जाती थी आश्रम, रेकी की और दोस्तों के साथ मिलकर चुरा लिया लाखों का सामान अब चढ

आरोपी गिरफ्तार

रोजाना दर्शन करने जाती थी आश्रम, रेकी की और दोस्तों के साथ मिलकर चुरा लिया लाखों का सामान अब चढ

आश्रम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed