{"_id":"6587e4ca2ebb5edddd0ac2d6","slug":"shankaracharya-swami-nischalanand-saraswati-leaves-for-indore-for-geeta-jayanti-program-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: गीता जयंती कार्यक्रम के लिए इंदौर रवाना हुए स्वामी निश्चलानंद, गोवर्धन मठ में शिष्यों को दी दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: गीता जयंती कार्यक्रम के लिए इंदौर रवाना हुए स्वामी निश्चलानंद, गोवर्धन मठ में शिष्यों को दी दीक्षा
Sun, 24 Dec 2023 01:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:31 PM IST
सार
भक्तों को दीक्षा देने के बाद शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती उज्जैन से रवाना हो गए। यहां से वो इंदौर में आयोजित गीता जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवर्धन मठ पूरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज उज्जैन में 60 से अधिक नए भक्तों एवं शिष्यों को नृसिंह घाट के पास झालरिया मठ में दीक्षा देने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उज्जैन में शंकराचार्य के प्रमुख अनुयायी एवं सिद्धवट मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि शंकराचार्य के कार्यक्रम में तीसरे दिन समापन वाले रोज संगोष्ठी आदि के कोई कार्यक्रम नहीं रखे गए। केवल दीक्षा का ही कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शंकराचार्य जी ने उपस्थित भक्तों को दर्शन दिए और प्रसाद स्वरूप फल बांटे।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र गुरु, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर के तिवारी ने शंकराचार्य जी का स्वागत कर यहां से उन्हें विदाई दी और वे इंदौर के लिए निकल गए। शंकराचार्य जी का इंदौर में गीता भवन में गीता जयंती का कार्यक्रम है। वे वहां एक-दो दिन रुकेंगे।
विज्ञापन
