फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Roshan Kumar Singh new collector of Ujjain, previously handled the responsibility of Municipal Commissioner

Ujjain News: रोशन कुमार सिंह बने उज्जैन के नए कलेक्टर, पहले संभाल चुके हैं निगमायुक्त का दायित्व

Mon, 14 Apr 2025 11:25 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में नौ आईएएस अफसरों के तबादलों में रोशन कुमार सिंह को उज्जैन का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 2015 बैच के अधिकारी रोशन पूर्व में नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। नवाचारप्रिय और जनसंपर्क में अनुभवी रोशन को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है। 

विज्ञापन
Roshan Kumar Singh new collector of Ujjain,  previously handled the responsibility of Municipal Commissioner
उज्जैन के नए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में नौ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आदेश में चार जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। नए आदेशों में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को बनाया गया है। रोशन कुमार सिंह 2022 में उज्जैन नगर निगम आयुक्त का कामकाज संभाल चुके हैं।

विज्ञापन




रोशन कुमार सिंह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद उन्हें 2022 में उज्जैन नगर निगम कमिश्नर पद पर पदस्थ किया गया था। यहां से उन्हें भोपाल जनसंपर्क और फिर विदिशा कलेक्टर बनाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर भाजपा विधायक पुत्र का चामुंडा टेकरी विवाद, लाल बत्ती और हूटर वाली कार उज्जैन से जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं रोशन कुमार
शिवराज सिंह चौहान के संसदीय मुख्यालय विदिशा में जनसंपर्क विभाग के संचालक रोशन कुमार सिंह को आठ महीने पहले विदिशा कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। रोशन कुमार सिंह को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है। रोशन कुमार सिंह के बाद अब जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। अंशुल विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे जो जनसंपर्क संचालक के बाद विदिशा के कलेक्टर की कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़ें- मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला, भस्म आरती में निराले स्वरूप में दिखे महाकाल

नवाचार करने की और हमेशा देते हैं ध्यान
रोशन कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए विदिशा जिले में नवाचार किया था। कलेक्टर खुद शिकायतकर्ताओं से बातचीत करते थे। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह रेंडम प्रणाली से अचानक आवेदकों से मोबाइल पर संवाद कर उनके द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के निराकरण की जानकारी लेने के साथ ही उनकी संतुष्टि व शिकायत की अद्यतन स्थिति का जायजा चर्चा कर प्राप्त करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed