फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Republic Day: CM to hoist flag for first time in Ujjain

Republic Day: उज्जैन में पहली बार सीएम करेंगे ध्वजारोहण, फाइनल रिहर्सल में पुलिस-एनसीसी के जवान हुए शामिल

Thu, 25 Jan 2024 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 06:58 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी की सुबह 9 बजे से दशहरा मैदान पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे। इस बार का यह आयोजन खास रहेगा, क्योंकि पहली बार उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Republic Day: CM to hoist flag for first time in Ujjain
उज्जैन के दशहरा मैदान पर फाइनल रिहर्सल हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन के दशहरा मैदान पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। ये पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री उज्जैन में ध्वजारोहण करने जा रहे हैं। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारी की जा रही है। गुरुवार सुबह दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों की रिहर्सल हुई। इसका अवलोकन करने कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी की सुबह 9 बजे से दशहरा मैदान पर होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे। इस बार का यह आयोजन खास रहेगा, क्योंकि पहली बार उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करने जा रहे हैं। इसे देखते हुए दशहरा मैदान पर पिछले करीब एक सप्ताह से गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री प्रात: 8.58 बजे समारोह स्थल पर आएंगे, इसके बाद प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड की सलामी लेंगे एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजेगी। इसके बाद मप्र गान होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9.10 बजे से मुख्यमंत्री संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में प्रात: 9.40 बजे से हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद 9.55 बजे से विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन होगा। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रात: 10.10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा पारितोषिक वितरण करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर दशहरा मैदान पर सुबह और शाम को जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी परेड की रिहर्सल में जुटे रहे। परेड की रिहर्सल पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक व पुलिस अधिकारी और एनसीसी के अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के दौरान निकलने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण करने गुरुवार सुबह दशहरा मैदान पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी सचिन शर्मा और अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। दशहरा मैदान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में पूर्ण ड्रेस के साथ पुलिस-होमगार्ड, एनसीसी के जवानों मैं फाइनल रिहर्सल में भाग लिया। जबकि स्कूली विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की अंतिम रिहर्सल की। इसके अलावा में स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड तथा अन्य कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed