फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Raveena Tandon Actress Raveena Tandon reached Baba Mahakal temple in Ujjain with her daughter

Raveena Tandon: अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं, चांदी द्वार से किया भगवान का पूजा अर्चन

Sat, 25 May 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 May 2024 06:23 PM IST
सार

एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेटी राशा टंडन के साथ शनिवार को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Raveena Tandon Actress Raveena Tandon reached Baba Mahakal temple in Ujjain with her daughter
अभिनेत्री रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन शनिवार दोपहर को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन नंदी हॉल में पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ देर ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन अपने पिताजी रवि टंडन, बेटी राशा टंडन और अन्य परिवारजनों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक पोशाक सलवार सूट पहन रखा था। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं और प्रतिवर्ष बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां जरूर आती हूं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया, पिछली बार भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी और आज भी आई हूं। बाबा महाकाल से उन्होंने क्या मनोकामना मांगी। इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मैं आपको क्यों बताऊं, यह मेरी और बाबा के बीच की बात है। वैसे आपने यह बात जरूर कही कि मुझे अब तक बाबा महाकाल ने जो दिया है, उसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्य मंदिरों पर भी आशीर्वाद लिया और मंदिर के कुछ विशेष स्थान पर फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed