फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Rangpanchami Ujjain city drenched in colors on Rang Panchami Nagar Ger organized

Rangpanchami: उज्जैन में रंगपंचमी पर निकली गेर, जमीं से लेकर आसमां तक हुआ सतरंगी, ढोल-नगाड़ों पर झूमे शहरवासी

Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM IST
सार

रंगपंचमी पर उज्जैन में अलग ही नजारा दिखा। शहर में निकली गेर में रंगों की बरसात हुई। जमीं से लेकर आसमां तक गुलाल और रंग ही रंग उड़ा। हर कोई मस्ती में मस्त दिखा और गेर में ढोल-नगाड़ों व बैंड की धुन पर शहरवासी जमकर थिरके।

विज्ञापन
Rangpanchami Ujjain city drenched in colors on Rang Panchami Nagar Ger organized
उज्जैन में रंगपंचमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में रंगपंचमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा नगर गेर का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा ध्वज पूजन कर नगर गेर का शुभारंभ महाकाल मंदिर से किया गया। गेर में शहरवासी उत्साह, उमंग के साथ सम्मलित हुए एवं गेर का आनंद लिया। स्प्रिंकलर मशीन (एंटी स्मोग गन) से रंग उड़ाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन




महाकाल मंदिर से प्रारम्भ हुई नगर गेर महाकाल चौराहा, गुदरी, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पर समापन हुआ। नगर गेर में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए तथा बैंड पर सुमधुर गानों एवं डोल, ताशे पर खूब थिरके। नगर गेर में फायर फाइटरों, टैंकरों एवं स्प्रिंकलर मशीन (एंटी स्मोग गन) से रंगीन पानी की बौछार की गई। वहीं, तीन ब्लोबर द्वारा गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन




निगम द्वारा फायर फाइटरों में रंगीन पानी की बौछार के लिए गुलाबी एवं केशरिया रंग मिलाया गया। वहीं, खुशबूदार इत्र भी डाला गया। साथ ही ब्लोवर के माध्यम से गुलाल उड़ाया गया। बैंड एवं ढोल समूह के साथ ही पानी की बौछार के लिए फाइटर एवं टैंकर तथा गोपाल मंदिर पर फव्वारे की व्यवस्था की गई, जिसका नागरिकों द्वारा जमकर आनन्द उठाया गया। निगम द्वारा गेर में उपस्थित नागरिकों के लिए पड़ाव स्थल गोपाल मंदिर पर ठण्डाई एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rangpanchami Ujjain city drenched in colors on Rang Panchami Nagar Ger organized
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

ध्वज पूजन के बाद उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की परंपरागत गैर
उज्जैन में रंगपंचमी के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में पारम्परिक तरीके से होली खेले जाने के बाद शाम के समय ध्वज चल समारोह निकाला गया। सभा मंडप में पंडे-पुजारियों और अधिकारियों ने भगवान और ध्वज का पूजन अर्चन कर कोटि तीर्थ कुंड का चक्कर लगाया। इसके पश्चात सभी ने सभा मंडप में हथियार घुमाकर प्रदर्शन भी किया। फिर यह समारोह मंदिर परिसर से बाहर निकला और शहर के प्रमुख मार्ग का भ्रमण करता दिखाई दिया।

महाकालेश्वर मंदिर में कोटि तीर्थ के चक्कर लगाने के बाद जब यह ध्वज चल समारोह मंदिर से बाहर पहुंचा तो इसमें रजत ध्वज के साथ अन्य 11 ध्वज और सिंधिया स्टेट का स्वर्ण ध्वज शामिल थे। साथ ही भारत देश की धर्म संस्कृति से परिचित कराती प्रदेश भर से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह में वन्य जीवों के द्वारा शिव भक्ति, राधा कृष्ण के द्वारा बरसाना में होली, गजेंद्र मोक्ष की झांकी, त्रिपुरासुर वध की झांकी, मानव द्वारा शिव लीला की चलित झांकी के साथ 70 फीट की झांकी में हनुमान अष्टक का विवरण नजर आया। साथ ही बैंड बाजे, ढोल, मलखंब के खिलाड़ी शामिल हुए और रास्ते भर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। धार्मिक भजनों पर रास्ते में खड़े श्रद्धालु झूमते गाते हुए दिखाई दिए।



निकली मनमोहक झांकियां
महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में शामिल झांकियां को 40 फीट लंबी ट्रॉलियों पर सजाया गया था। इस गैर में मलखंब प्रदर्शन दल, नासिक के ढोल, आर के बैंड, अमरावती त्रिशूल करतब दल समेत अन्य अखाड़े शामिल थे। गैर को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी पुराने शहर के मार्गो पर नजर आए और सभी ने महाकाल की मनमोहक झांकियों को निहारते हुए भगवान वीरभद्र और ध्वजा के दर्शन किए।

ध्वज चल समारोह के पहले हुआ पूजन
रंग पञ्चमी पर्व पर प्रति वर्ष निकलने वाले श्री महाकालेश्वर वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति के तत्वावधान में सम्मिलित किए जाने हेतु मंदिर सभामंडपम में विधिवत ध्वज-पूजन सम्पन्न हुआ। पूजन में मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज सिंह, मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण, पुजारी आशीष गुरुजी, पुजारी राम गुरुजी, पुजारी प्रदीप गुरुजी, पुरोहित अशोक गुरुजी, पुरोहित नवनीत गुरुजी, सुभाष गुरुजी, अन्य पुजारी जी, पुरोहित जी एवं अधिकारी व श्रद्धालु गण सम्मिलित हुए। ध्वज पूजन के बाद  पुजारी, पुरोहित गण, श्रद्धालुओं आदि ने पूरे उत्साह से मन्दिर स्थित कोटी तीर्थ एवं परिसर में ध्वज लेकर परिक्रमा ढोल व बाजे के साथ की। इसी तरह श्री महाकालेश्वर भर्तृहरि विक्रम ध्वज चल समारोह समिति (सिंहपुरी) को मन्दिर द्वारा परम्परा के सम्यक निर्वहन हेतु विधिवत ध्वज प्रदान किया गया।

 
इन मार्गों से निकली गेर
चल समारोह महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर तोपखाना, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, सराफा, गोपाल मंदिर होता हुआ पुन: महाकाल मंदिर पहुंचा। चल समारोह में मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों के प्रसिध्द बैंड जिनमें इंदौर का राजकमल बैंड, उज्जैन से गणेश मालवा बैंड, आरके बैंड, भोपाल से नाद ग्रुप, नासिक का बैंड शामिल रहे। महाराष्ट्र के नासिक से करीब 70 महिलाओं के द्वारा नाद यंत्रों से वातावरण को गुंजायमान किया गया। उज्जैन में रंगपंचमी पर भगवान श्री महाकाल की गेर के अलावा सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से भी गेर निकाली गई। यहां पर दोपहर में गुलाल गेर और शाम को अखाड़ों व झांकियों के साथ रंगारंग गेर निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed