फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Rangpanchami celebrated in the courtyard of Mahakal since morning, colors made of three quintal

Mahakal Temple: महाकाल के आंगन में सुबह से रंगपंचमी की धूम, तीन क्विंटल फूलों से बना रंग भक्तों पर उड़ा

Sun, 12 Mar 2023 08:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:03 AM IST
सार

रंगपंचमी की धूम और उल्लास पूरे मध्यप्रदेश में ही सुबह से दिखाई दिया। शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई। सबसे पहले भगवान महाकाल को टेसू के फूलों से बना रंग लगाया गया। उसके बाद भस्मारती के समय भक्तों पर रंग फेंका गया। 

विज्ञापन
Rangpanchami celebrated in the courtyard of Mahakal since morning, colors made of three quintal
महाकाल को भस्मारती शृंगार के बाद रंग लगाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगपंचमी का उल्लास सुबह से ही महाकाल मंदिर में दिखाई दे रहा है। पंडितोx, पुजारियों और भक्तों को रंगों में सराबोर देखा गया। गर्भगृह से नंदी हॉल तक रंग उड़ाया गया। सबसे पहले भगवान महाकाल को टेसू के फूलों से बना रंग लगाया गया। भस्मारती के समय भक्तों पर रंग फेंका गया। रंगपंचमी के लिए शनिवार को ही पुजारियों ने तीन क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया था।
विज्ञापन


महाकाल के प्रांगण में रंगपंचमी पर्व के बाद शहरभर मे रंगोत्सव की शुरुआत हो गई। रंग तरंग की मस्ती में युवा रंग व गुलाल से होली खेलते नजर आए। शहर के हर मोहल्ले में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी का त्योहार मना रहे हैं। इस बार रंगपंचमी पर लोगों का उत्साह देखने लायक है। महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से पारंपरिक गेर निकाली जाएगी। भक्त बैंड बाजा और ढोल की थाप के साथ बहादुरी और जीत का प्रतीक ध्वज लेकर निकलेंगे।
विज्ञापन


इंदौर-भोपाल में भी रहेगी धूम
मध्यप्रदेश के इंदौर समेत कई बड़े शहरों में रंगपंचमी की धूम रहती है। इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी की गेर तो पूरी दुनिया के पर्यटकों का ध्यान खींच रही है। भोपाल में भी हर साल बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले जाते हैं। उज्जैन में इस साल से गेर की परंपरा शुरू हो रही है। उज्जैन नगर निगम ने खास तैयारियां की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed