फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ram Pran Pratishtha: 13 children born at an auspicious time in Charak Hospital, Ujjain, two were named Ram

Ram Pran Pratishtha: उज्जैन के चरक अस्पताल मे शुभ मुहूर्त मे जन्मे 13 बच्चे, दो के नाम रखे गए राम

Mon, 22 Jan 2024 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:00 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से खास बने 22 जनवरी को बच्चों का जन्म भी यादगार हो गया। अंग्रेजी केलेंडर के हिसाब से 22 जनवरी रात 12 से लग गई थी। उज्जैन में रात्रि 12 बजे से शाम 7 बजे तक 13 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से 10 लडक़े और 3 लड़कियां हैं। 

विज्ञापन
Ram Pran Pratishtha: 13 children born at an auspicious time in Charak Hospital, Ujjain, two were named Ram
उज्जैन में 22 जनवरी के दिन 13 बच्चों ने जन्म लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का दिन सोमवार को होने से लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रसूताओं के परिवारों के इच्छा थी कि इसी दिन डिलेवरी हो, ताकि नाम के अनुसार बच्चे का भविष्य उज्जवल हो। इसी को लेकर चरक अस्पताल में दो बच्चों के नाम का नामकरण उनके परिवार वालों ने राम रखा है। परिवार वालों का कहना है कि इससे बड़ा और क्या दिन हो सकता है कि जब प्रभु राम अयोध्या में विराजित हुए हों और इधर हमारे घर में भी राम आए हैं। 
विज्ञापन


उज्जैन के ग्राम घोंसला के पास रहने वाली 22 वर्षीय सोना सिंह ने करीब एक बजे आगर रोड स्थित चरक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। सोना की डिलेवरी ऑपरेशन से हुई है। एक बजे जब परिवार वालों को पता चला कि बेटे ने जन्म लिया तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चे के पिता भगवान सिंह से बात कर बेटे का नाम रखा राम।
विज्ञापन

नवजात के ताऊजी चेन सिंह ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से अच्छा दिन और क्या हो सकता था। जब हमारे घर राम पधारे हैं। इसलिए हमने बेटे का नाम राम रखा है। इसके अलावा सपना नाम की महिला ने भी करीब 11.30 बजे बेटे को जन्म दिया। उस बच्चे का नाम भी राम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 से शाम 7 बजे तक 13 बच्चे जन्मे
अंग्रेजी केलेंडर के हिसाब से 22 जनवरी रात 12 से लग गई थी। जानकारी के अनुसार रात्रि 12 बजे से शाम 7 बजे तक 13 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से 10 लडक़े और 3 लड़कियां हैं। हालांकि यह तो नहीं मालूम हो पाया कि उक्त दो के अलावा अन्य 11 बच्चों के परिवार के लोगों ने उनका नामकरण क्या किया है। लेकिन इतना तो तय है कि राम और सीता से संबंधित नाम ही इनके परिवार वालों द्वारा रखे जाएंगे। ताकि यह दिन उनके लिए यादगार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed