{"_id":"65a91214b83980330b037775","slug":"ram-mandir-mahakal-temple-priest-ghanshyam-guru-received-invitation-from-ayodhya-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: महाकाल मंदिर के पुजारी घनश्याम गुरु को आया अयोध्या से न्योता, महाकाल से भस्म लेकर आज होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: महाकाल मंदिर के पुजारी घनश्याम गुरु को आया अयोध्या से न्योता, महाकाल से भस्म लेकर आज होंगे रवाना
Thu, 18 Jan 2024 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:27 PM IST
सार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम गुरु को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचने का न्योता मिला है। वे महाकाल मंदिर से भस्म, शंख और चांदी के बिल्व पत्र लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम गुरुजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में भगवान श्री रामलला 22 जनवरी को प्रतिष्ठित होने वाले हैं। वैसे तो इस महोत्सव को लेकर पूरे देश भर में धूम मची हुई है और चारों ओर विभिन्न प्रकार के आयोजन किया जा रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम गुरु को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचने का न्योता मिला है। इससे वे काफी खुश हैं और आज शाम विशेष रथ के द्वारा अयोध्या के लिए रवाना होने वाले हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने बताया कि मैं सौभाग्यशाली हूं जिसे अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए न्योता मिला है। मैं इस उत्सव में शामिल होने जा रहा हूं। मैं अपने साथ महाकाल मंदिर से भस्म, शंख और चांदी के बिल्व पत्र लेकर जा रहा हूं। अयोध्या पहुंचने के बाद में यह पूजन की सामग्री राम मंदिर में अर्पित करूंगा।
विज्ञापन
शंख से करूंगा श्री राम का अभिषेक
पंडित घनश्याम गुरु ने बताया कि शंख से भगवान राम का पूजन-स्नान होगा। उन्होंने कहा, 'भगवान विष्णु को शंख, चक्र, गदा, पदम प्रिय हैं। भगवान विष्णु का स्नान और पूजन शंख से होता है। भगवान शिव को त्रिशूल प्रिय है। भगवान शिव का स्नान-पूजन चांदी के पात्र से किया जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या के लिए पांच लाख लड्डू प्रसादी भी भेजी जा रही है। यह प्रसादी प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन वितरित की जाएगी।