फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Ujjain Public Health Minister Sampatiya Uikey reached shelter of Mahakal

Baba Mahakal Ujjain: महाकाल की शरण में पहुंची पीएचई मंत्री संपतिया उइके, चांदी द्वार से लिया आशीर्वाद

Thu, 29 Aug 2024 05:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी पर गुरुवार को मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने उज्जैन प्रवास पर महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
Baba Mahakal Ujjain Public Health Minister Sampatiya Uikey reached shelter of Mahakal
बाबा महाकाल की शरण में पहुंची मंत्री उइके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री संपतिया उइके ने गुरुवार को महाकाल बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी पर उइके ने उज्जैन पधारीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पूजन ओम पुजारी ने सम्पन्न करवाया। 

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके गुरुवार को अपने परिजनों के साथ बाबा महाकाल के दरबार पहुंची थीं। वहां उन्होंने एकादशी पर भगवान महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। चांदी द्वार से पहुंचकर भगवान का पूजन-दर्शन भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद नंदी हॉल में शिव मंत्र का जाप करती नजर आई। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने भी बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कहीं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों पर पहुंचकर भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर समिति ने उनका सम्मान भी किया। 
विज्ञापन


संपतिया उइके भले ही विधायक पहली बार बनी हो, उन्हें संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। विधायक और मंत्री बनने से पहले उइके राज्यसभा की सदस्य भी रही हैं। 25 दिसंबर 2023 को उन्होंने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची लोक स्वास्थ्य मंत्री के मंत्री उइके...... चांदी द्वार से लिया आशी

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची लोक स्वास्थ्य मंत्री उइके

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची लोक स्वास्थ्य मंत्री के मंत्री उइके...... चांदी द्वार से लिया आशी

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची लोक स्वास्थ्य मंत्री उइके

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची लोक स्वास्थ्य मंत्री के मंत्री उइके...... चांदी द्वार से लिया आशी

बाबा महाकाल की शरण में पहुंची लोक स्वास्थ्य मंत्री उइके

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed