फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Principal beats children with cricket bat in Ujjain

Ujjain: क्रिकेट बैट से प्राचार्य ने की बच्चों की पिटाई, वीडियो हुआ जमकर वायरल, अब शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई

Sat, 09 Dec 2023 10:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में टीचर का दो छात्रों की बैट से पिटाई करते हुए वीडियो सामने आया है। छात्र क्लास में क्रिकेट खेल रहे थे। टीचर को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो खेड़ाखजुरिया संकुल केंद्र का है। शिक्षा विभाग ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Principal beats children with cricket bat in Ujjain
क्रिकेट बैट से प्राचार्य ने की बच्चों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ाखजुरिया में प्राचार्य उदयसिंह चौहान ने स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ाई करने वाले दो छात्रों की क्रिकेट के बैट से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र क्लास में क्रिकेट खेल रहे थे, जिससे नाराज होकर चौहान ने दोनों छात्रों को क्रिकेट के बल्ले से पीटा। इस दौरान उन्होंने छात्रों पर थप्पड़ भी बरसाए। मारपीट करते हुए स्कूल के बाहर खड़े कुछ लोगों ने खिड़की से मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि जिन बच्चों की पिटाई की, उनके माता-पिता ने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


माफी मांग रहे बच्चे प्राचार्य कर रहे पिटाई 
प्राचार्य उदयसिंह चौहान जब दोनों छात्रों की पिटाई कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने खिड़की से मारपीट का वीडियो बनाया। वीडियो में छात्र प्राचार्य से बार-बार सॉरी बोलकर माफी मांग रहे है, परंतु गुस्से में प्राचार्य उसकी पिटाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा- वीडियो 8 माह पुराना
इस मामले में प्राचार्य उदयसिंह चौहान का कहना है कि वह जिन बच्चों को मार रहे हैं, वे क्लास में क्रिकेट बैट लेकर खेल रहे थे, बच्चे इतने शरारती है कि वह किसी की नहीं सुनते हैं। उन्हें इतनी जोर से नहीं पीट रहा था, सिर्फ डरा रहा था। प्राचार्य ने यह भी कहा कि वीडियो 8 माह पुराना है इसे अब वायरल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीपीसी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले में शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। किस कारण से यह मारपीट की है, इसकी जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed