{"_id":"64464642cde61a777b0af466","slug":"principal-asked-students-to-climb-the-roof-to-clean-the-water-tank-now-they-will-face-the-music-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पढ़ने आए बच्चों से करवा दी स्कूल की टंकी साफ, अब प्राचार्य और अध्यापकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पढ़ने आए बच्चों से करवा दी स्कूल की टंकी साफ, अब प्राचार्य और अध्यापकों पर होगी कार्रवाई
Mon, 24 Apr 2023 02:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:35 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पढ़ने आए बच्चों से प्राचार्य और अध्यापकों ने स्कूल की टंकी साफ करवा दी। इसका वीडियो वायरल हो गया है। एडीएम ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उज्जैन के स्कूल में छत पर चढ़कर टंकी की सफाई करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित फतेहाबाद में बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचे थे। वहां उनके प्राचार्य और अध्यापकों ने उन्हें छत पर चढ़ा दिया और टंकी साफ करने के निर्देश दे दिए। बच्चे क्या कर सकते थे, अध्यापकों के आदेश पर टंकी साफ करते दिखाई दिए। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वायरल हो गया है। प्रशासन ने इस पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
यह वीडियो फतेहाबाद के पास ग्राम एरवास के सरकारी हाईस्कूल का है। यहां के शिक्षकों व प्राचार्य ने पानी की टंकी की सफाई के लिए स्कूल में पढ़ने आने वाले दो बच्चों को भरी दोपहरी में छत पर चढ़ा दिया। यह बच्चे लगभग आधे घंटे तक टंकी की सफाई करते रहे। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर यह जानकारी उज्जैन जिला मुख्यालय में भी पहुंची। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। एडीएम अनुकूल जैन ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा जाता है न कि कोई काम करने। तपती दोपहरी में उनसे टंकी साफ करवाना गलत है। मैं इस मामले में जांच के निर्देश देता हूं। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा से चर्चा की तो उनका कहना था कि बच्चों को छत पर चढ़ाकर अगर इस प्रकार से कार्य करवाया गया है तो यह सरासर गलत है। इस मामले में जांच करवाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
