{"_id":"64035f62f4645b90b10a8123","slug":"presentation-of-special-children-in-ujjain-captivated-the-mind-showed-that-they-are-not-less-than-anyone-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में विशेष बच्चों की प्रस्तुति ने मोह लिया मन, दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में विशेष बच्चों की प्रस्तुति ने मोह लिया मन, दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं
Sat, 04 Mar 2023 08:40 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:40 PM IST
सार
उज्जैन में मानसिक दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से मौजूद जनसमुदाय का मन मोह लिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
उज्जैन में मानसिक दिव्यांग प्रस्तुति देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसिक दिव्यांग बच्चों को भी यदि प्रेम और सलीके से संभाला जाए तो वह सामान्य बच्चों की तरह अच्छा जीवन जी सकते हैं। इसका उदाहरण मनोविकास विशेष विद्यालय में चल रहे उल्लास कार्यक्रम में देखने को मिला। मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने रैली निकाली। खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नृत्य-गायन के साथ ही अन्य स्पर्धाओं में भी भाग लिया।
विज्ञापन
समिति संचालक फादर जॉर्ज ने बताया कि मध्यप्रदेश विकलांग सहायता समिति द्वारा राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता उल्लास 2023 का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से मानसिक दिव्यांग बच्चों को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने की कोशिश की गई। इस आयोजन से हम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उस दिशा में बढ़ने में मदद करते हैं, जिसमें बच्चों की विशेष रुचि रहती है।
विज्ञापन
उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि मानसिक दिव्यांगों को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। मनोविकास विशेष विद्यालय बच्चों की सच्ची सेवा कर रहा है। सिख समाज के जत्थेदार और समाजसेवी सुरेन्द्रसिंह अरोरा, रेखा जसोदिया, अनुपमा उपाध्याय ने भी उल्लास कार्यक्रम को संबोधित किया। उज्जैन धर्मप्रांत के बिशप डॉ. सेबास्टियन वडक्केल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित करना और उन्हें बराबरी के अवसर देना आवश्यक है। यही प्रयास उल्लास के रूप में किया गया है।
विज्ञापन
