फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Preparations for the Pran Pratistha Utsav of Shri Ram Temple in full swing

Ujjain News: श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, मन्दिरों में शुरू हुई साफ-सफाई

Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

Ujjain News: प्रभु श्रीराम की अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उल्लासमय भक्तिभाव में सराबोर प्रदेश के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी जोरशोर से तैयारी चल रही है। जिले के ग्रामों में स्थित मन्दिरों में साफ-सफाई अभियान चलाकर जिला प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणजनों के सहयोग से भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
Preparations for the Pran Pratistha Utsav of Shri Ram Temple in full swing
मन्दिरों में शुरू हुई साफ-सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ग्रामों में श्रीराम प्रभु की रैलियां निकाली जा रही है। प्रदेश के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी पूरे उत्साह के साथ इस पावन अवसर के लिये तैयार है। भक्तिमय कार्यक्रम 22 जनवरी तक किये जायेंगे। जिले में प्रभातफेरी एवं कलश यात्राएं रामचरित लीला समारोह, दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम, शिप्रा नदी के तटों पर दीपदान, प्रकाश व्यवस्था, प्रमुख मन्दिरों में एलईडी के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण, स्थानीय कलाकारों एवं संस्थाओं के सहयोग से श्रीराम-जानकी से संबंधित रंगोली, चित्र आदि का प्रदर्शन और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, भजन संध्या के कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में आज महिदपुर के ग्राम बागनी में रामकथा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। बड़नगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के मन्दिरों में ग्रामीणजनों के सहयोग से साफ-सफाई कर भजन-कीर्तन किये जा रहे हैं। उक्त कार्यों में ग्रामीणजन स्वत: ही आगे आकर आध्यात्म के कार्यक्रमों एवं सफाई अभियान में भाग ले रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर उत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर की साफ-सफाई की गई
इसी तरह तराना तहसील के ग्राम टुकराल में मन्दिर की साफ-सफाई की गई। वहीं तराना एवं नागदा के एसडीएम द्वारा पुजारियों की बैठक लेकर उक्त कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। जिले में राजस्व महाअभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों की उपस्थिति में बी-1 का वाचन किया गया। जिले के ग्राम तारोट, नंदवासला, सनासला, आक्याजागीर, बटलावदी, झारड़ा, कायथा, शंकरपुरा, उज्जैन नगर एवं नगर के शंकरपुर में बी-1 का वाचन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed