फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Pranshu sacrificed his life after being trolled on social media! Young man wanted to become a makeup artist

Pranshu: सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर दी जान! लड़की की तरह रील बनाने वाला युवक बनना चाहता था मेकअप आर्टिस्ट

Sun, 26 Nov 2023 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

Pranshu Yadav Instagram: उज्जैन पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु यादव द्वारा खुदकुशी करने के पीछे सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र पढ़ाई में काफी अव्वल था और मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहता था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Pranshu sacrificed his life after being trolled on social media! Young man wanted to become a makeup artist
मृतक छात्र प्रियांशु यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। छात्र के आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसकी जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन पुलिस जांच के पूरा के पहले इस मामले को लेकर सोशल मीडिया की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला सुर्खियों में इसलिए है, क्योंकि दसवीं का छात्र प्रियांशु यादव इंस्टाग्राम पर लड़कियों की तरह रील बनाता था, जिसे हजारों लोग फॉलो करते थे। छात्र की रील को वैसे तो काफी लोग पसंद करते थे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो कि उसके लड़की बनकर रील बनाने पर आपत्ति जताते थे और रील पर अश्लील कमेंट्स भी करते थे। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर ट्रोल होने की वजह से आहत होकर प्रियांशु ने खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


अन्य लड़कों की तरह ही सामान्य था व्यवहार
सुर्खियों में छाए इस पूरा मामले की सच्चाई जानने के लिए जब ‘अमर उजाला’ की टीम द्वारा पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि देवास रोड स्थित डिवाइन सिटी निवासी प्रियांशु (16) पिता राजेंद्र यादव एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट था। जो कि अपनी कला के बारे में सभी को बताने के लिए इंस्टाग्राम पर मेकअप, नेल पॉलिश, ज्वेलरी और कपड़े पहनने के साथ ही लड़कियों की अलग-अलग ड्रेस में भी रील्स बनाता रहता था। इंस्टाग्राम पर भले ही वह इस प्रकार की रील बनाता हो, लेकिन जब हमने पड़ताल की तो पता चला कि स्कूल में उसका व्यवहार सामान्य बच्चों की तरह ही रहता था। पहले प्रियांशु सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ता था, जिसके बाद पिछले दो वर्षों से वह देवास रोड स्थित उज्जैन पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी महिला वाले कार्यक्रम में कभी नहीं लिया हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में उसकी गतिविधि सामान्य बच्चों की तरह ही थी और वह शांत स्वभाव का था। पढ़ाई-लिखाई में भी वह अव्वल था। वह मेकअप आर्टिस्ट जरूर था, लेकिन वह स्कूल में होने वाली सभी सामान्य प्रतियोगिताओं में ही भाग लेता था। ऐसी कोई प्रतियोगिता में उसने आज तक भाग नहीं लिया, जिसमें वह किसी महिला या किसी युवती की ड्रेस पहनकर शामिल हुआ हो।







एलजीबीटी संस्था ने दी प्रियांशु को श्रद्धांजलि
उज्जैन की नागझिरी स्थित डिवाइन सिटी में रहने वाले दसवीं के छात्र प्रियांशु यादव ने 22 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के बाद भारत भर की एलजीबीटी संस्था आगे आई हैं। सभी ने मिलकर प्रियांशु यादव को इंस्टाग्राम पर संस्था के पर्सनल अकाउंट पर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेद व्यक्त किया है। संस्था क ओर से कहा गया है कि मेटा के एक्स इंजीनियर  Arturo Bejar ने यूएस के पार्लियामेंट को अवगत कराया था कि इंस्टाग्राम पर छोटे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। संस्था ने यह भी लिखा है कि एक हफ्ते से ट्रोल होने के कारण प्रियांशु बेहद तनाव में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed