फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Police exposed murder due to old rivalry in ujjain

Ujjain: 36 चाकू मारकर की थी हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर दिया गया घटना को अंजाम; हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में

Fri, 17 May 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 17 May 2024 06:03 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक आरोपी से अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई।

विज्ञापन
Police exposed murder due to old rivalry in ujjain
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल सुबह माकड़ौन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सुमराखेड़ी में ग्राम कोटवार का काम करने वाले रामलाल का पुत्र अशोक जब उन्हें सुबह चाय देने खेत पर पहुंचा था तो उसने पिता की रक्त रंजित लाश खाट पर पड़ी हुई देखी थी। इस दौरान उनकी गर्दन पर चोट के निशान होकर खून निकला हुआ था। साथ ही रामलाल को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि किसी ने निर्दयतापूर्वक उन्हें चाकू मारकर मौत के घाट उतारा है।

विज्ञापन


इस मामले में अशोक की रिपोर्ट पर थाना माकडोन पुलिस ने अपराध क्र 190/24 धारा 302 भादवि का अज्ञात व्यक्ति के विरुष्ट दर्ज कर विवेचना में लिया था। जिनके बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उज्जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना माकड़ोन पुलिस ने इस अंधे कतरे की गुत्थी 12 घंटे में ही सुलझा दी। इस मामले में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा राहुल देशमुख (भापुसे) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पीएसटीएन डाटा सबसे अधिक कारगर साबित हुआ। पुलिस ने इस दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध सुरेश पिता कन्हैयालाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुमराखेडी, दिनेश पिता नाथुलाल मोगिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम सुमराखेडी से पूछताछ की गई तो आरोपीगणों के द्वारा बताया गया कि मृतक का आरोपी सुरेश के पिता से अक्सर विवाद होता था तथा सुरेश को मृतक रामलाल ने शराब पीने की बात को लेकर गाली दी थी।
विज्ञापन


दूसरे आरोपी दिनेश मोगिया को मृतक रामलाल ने खेत से सब्जी तोड़ने की बात को लेकर डण्डा फेंककर मारा था तथा गाली दी थी। जिस कारण आरोपी सुरेश यादव व दिनेश मोगिया ने मृतक रामलाल के खिलाफ रंजीश पाल रखी थी तथा आरोपी से बदला लेने की फिराक में थे। शुक्ला ने बताया कि 15.05.2024 को दोनों आरोपी ग्राम डेलची में रात्रि में वैवाहिक कार्यक्रम में मिले तथा दोनों योजना बनाकर साथ में मिलकर दो पहिया वाहन से ग्राम सुमराखेडी में मृतक रामलाल के खेत पर पहुंचे, जहां पर रामलाल सो रहा था। आरोपीगणों के द्वारा खाट पर सोये हुए रामलाल पर चाकू से ताबड़तोड़ गर्दन, पीठ व छाती पर 36 वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी के द्वारा अपने कपड़े बदल कर घटना के समय पहने कपड़े को छुपाकर फिर से शादी में शामिल हो गये ताकि किसी को कोई शक न हो, लेकिन पुलिस ने न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार कर लिया, बल्कि हत्या के दौरान प्रयुक्त हथियार और कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed