फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   police caught a thief who sold vegetable by day and targeted homes at night news in Hindi

सब्जीवाला चोर: दिन में ठेले पर सब्जी बेचता था और रात को करता था चोरी... पुलिस ने पकड़ा तो खुद को मारा ब्लेड

Mon, 25 Oct 2021 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Oct 2021 08:30 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लाखों की चोरी कर चुका है। जब पुलिस ने उसको पकड़ा तो उसने अपने हाथ-पैरों पर ब्लेड मार लिया। इससे उसे चोट लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
police caught a thief who sold vegetable by day and targeted homes at night news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आजकल लगभग हर जगह ठेलों पर सब्जी बेची जा रही है। लोग भी घुलमिलकर इनसे सब्जी खरीदते हैं लेकिन उज्जैन की यह खबर चौंकाने वाली है। अगर आपकी कॉलोनी में कोई अनजान व्यक्ति ठेला लगाकर सब्जी बेच रहा है तो सावधान रहिएगा। ऐसा न हो कि सब्जी बेचने के बहाने आपके घर में सेंधमारी हो जाए। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक सब्जीवाले को पुलिस ने पकड़ा है। यह शख्स दिन में सब्जी बेचता था और रात को चोरी करता था।

विज्ञापन


दरअसल उज्जैन पुलिस ने कुछ दिन पहले चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि उनका मुखिया शशांक उर्फ पप्पू है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आखिर में जब पप्पू को पकड़ा तो उसने राज उगला कि कैसे वह आसानी से चोरी करता था और लोगों को पता भी नहीं चलता। इतना ही नहीं शशांक जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसने अपने ही हाथ-पैरों पर ब्लेड मार लिया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सब्जी बेचते-बेचते बना लेते थे चोरी की योजना
मामला उज्जैन के चिमनगंज थाने का है। पकड़े गए आरोपी शशांक उर्फ पप्पू से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह सब्जी बेचने का काम करता है लेकिन उसका मुख्य पेशा चोरी है। पप्पू दिन में ठेले पर सब्जी बेचने के लिए कॉलोनियों में जाता। वह छोटी कॉलोनियों के बजाय पॉश कॉलोनी में अधिक जाता क्योंकि वहां पैसे वाले लोग रहते थे। सब्जी का ठेला चलाते हुए वह नजर रखता कि किस घर में कितने दिन से ताला लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके पास उसके दोस्त भी आ जाते थे और सब्जी बेचते-बेचते ही चोरी की योजना बन जाती। तय किया जाता कि आज रात को किस मकान में चोरी करना है। इसके बाद वारदात करके आसानी से निकल जाते। लोगों को भी शक नहीं होता क्योंकि सब्जी वाला उनकी आंखों के सामने ही रोज गुजरता और उससे सब्जी भी खरीदते थे। लेकिन, जब पुलिस ने उसके दो साथियों को पकड़ा तो पप्पू का असली चेहरा सबके सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed