फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok Ujjain Live: मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, कहा- भारत की आत्मा का केंद्र रहा है उज्जैन

Tue, 11 Oct 2022 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 10:21 PM IST
खास बातें

PM Modi Mahakal Corridor Inauguration Live News in Hindi: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में बना श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल का पूजन भी किया। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन
PM Modi Ujjain Visit Live: Mahakal Lok Lokarpan, Mahakaleshwar Corridor Inauguration Ujjain News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:18 PM, 11-Oct-2022
पीएम मोदी उज्जैन से इंदौर पहुंचे और दिल्ली के लिए उड़ान भरी। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के पश्चात इंदौर एयरपोर्ट आए। इंदौर एयरपोर्ट से वे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को विदाई दी गई। राज्य शासन की ओर से प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आए और वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए। 
09:09 PM, 11-Oct-2022
गायक कैलाश खेर ने महाकाल लोक पर आधारित गीत की प्रस्तुति देने के बाद भाषण देना भी शुरू कर दिया था। इससे  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आश्चर्य में पड़ गए और उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
08:57 PM, 11-Oct-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कैलाश खेर की प्रस्तुति फिर शुरू की गई। वे शिवभक्ति से जुड़े गीत सुनाते रहे। इस दौरान सीएम शिवराज मंच पर झूमते दिखे। पीएम मोदी इंदौर के लिए निकल गए हैं। वे हैलीकॉप्टर से ही इंदौर के लिए रवाना हुए हैं। सड़क मार्ग से भी जाने के कयास लगाए जा रहे थे, इसी वजह से उज्जैन से इंदौर तक का मार्ग भी संवारा गया था। 600 एलईडी लगाकर रोशन किया गया था। 
08:38 PM, 11-Oct-2022
महाकाल का बुलावा आया तो चला आया ये बेटा
मोदी ने कहा कि उज्जैन जो हजारों वर्ष से भारतीय कालगणना का केंद्र बिंदू रहा है, वह भारत की भव्यता के उद्घोष कर रहा है। यहां महाकाल मंदिर में पूरे देश-दुनिया से लोग आते हैं। सिंहस्थ में लाखों लोग जुड़ते हैं। अनगिनत विविधताएं भी, एक मंत्र, संकल्प लेकर जुड़ सकती हैं, इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है। हम जानते हैं कि हजारों साल से हमारे कुंभ मेले की परंपरा सामूहिक मंथन के बाद जो निकलता है, उसे संकल्प लेकर क्रियान्वित करने की परंपरा रही है। फिर एक बार अमृत मंथन होता था। फिर 12 साल के लिए चल पड़ते हैं। पिछले सिंहस्थ में महाकाल का बुलावा आया तो यह बेटा आए बिना कैसे रह सकता है...

उस समय कुंभ की हजारों साल की परंपरा, मन-मस्तिष्क में मंथन चल रहा था, मां शिप्रा के तट पर अनेक विचारों से घिर गया था. उसी विचारों से मन कर गया, कुछ शब्द चल पड़े, पता नहीं कहां से आए, और जो भाव पैदा हुआ वह संकल्प बन गया... यह ही आज साकार हो गया है। उस समय के भाव को चरितार्थ करके दिखाया है, सबके मन में शिवत्व और शिव के लिए समर्पण, शिप्रा के लिए... कितनी प्रेरणा यहां विश्व की भलाई के लिए निकल सकती है... काशी जैसे हमारे केंद्र धर्म के साथ-साथ दर्शन और कला की राजधानी भी रहे। उज्जैन जैसे स्थान एस्ट्रोनॉमी से जुड़े शोधों के शीर्ष केंद्र रहे हैं। आज नया भारत प्राचीन मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है तो आस्था के साथ-साथ विज्ञान की भी नई छवि बना रहा है। आज भारत दुनिया के कई देशों के सैटेलाइट स्थापित कर रहा है। रक्षा के क्षेत्र में पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है।

युवा स्टार्टअप बना रहे हैं, नए यूनीकॉर्न के जरिये भारत की प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। हमें भी याद रखना है कि जहांइनोवेशन है वहीं पर रेनोवेशन भी है। हमने गुलामी के कालखंड में जो खोया, आज भारत उसे रेनोवेट कर रहा है। अपने गौरव की, अपने वैभव की पुनस्थापना हो रही है। इसका लाभ सिर्फ भारत के लोगों को नहीं बल्कि विश्वास रखिये साथियों महाकाल के चरणों में बैठे हैं, विश्वास के साथ कहता हूं कि इसका लाभ पूरे विश्व को मिलेगा, पूरी मानवता को मिलेगा। महाकाल के आशीर्वाद से भारत की भव्यता, दिव्यता पूरे विश्व के लिए शांति का मार्ग दिखाएगी...
08:33 PM, 11-Oct-2022
PM Modi in Ujjain: यहां की भस्मारती पूरे विश्व में प्रसिद्ध
पीएम मोदी बोले कि अतीत में हमने देखा है कि प्रयास हुए कि सत्ता बदले। भारत का शोषण हुआ। उज्जैन की ऊर्जा को भी नष्ट करने के प्रयास हुए। हमारे ऋषियों ने भी कहा कि महाकाल शिव की शरण में मृत्यु भी हमारा क्या कर लेगा। फिर पुनर्जीवित हुआ। फिर उठ खड़ा हुआ। हमने फिर अमरत्व की विश्वव्यापी घोषणा कर दी। भारत ने फिर महाकाल के आशीष पर काल के कपाल पर अस्तित्व का शिलालेख लिख दिया। आज एक बार फिर आजादी के अमृत काल में अमर अवंतिका भारत के सांस्कृतिक अमरत्व की घोषणा कर रही है। 

जब पीढ़ियां इस विरासत को देखती है, उसके संदेशों को सुनती है, तब एक सभ्यता के रूप में, हमारी निरंतरता और अमरता का जरिया बन जाता है। महाकाल लोक में यह परंपरा उतने ही प्रभावी ढंग से कला और शिल्प के द्वारा उकेरी गई है। यह पूरा मंदिर प्रांगण शिवपुराण की कथाओं के आधार पर तैयार किया गया है। आप यहां आएंगे, महाकाल के दर्शन केसाथ ही आपको महाकाल की महिमा और महत्व के भी दर्शन होंगे। पंचमुखी शिव, उनके डमरू, सर्प, त्रिशुल, चंद्र और सप्तऋषि भी दिखेंगे। इनके भी भव्य स्वरूप यहां स्थापित है। यह वास्तु, उसमें ज्ञान का समावेश महाकाल लोक को सार्थकता को बढ़ाता है।

मोदी ने कहा कि शास्त्रों में शिवम् ज्ञानम् ... इसका अर्थ है.. शिव ही ज्ञान है। और ज्ञान ही शिव है। शिव के दर्शन में ब्रह्मांड का सर्वोच्च दर्शन है। यह दर्शन ही शिव का दर्शन है। मैं मानता हूं कि हमारे ज्योतिर्लिंगों कोा विकास भारत के अध्यात्मिक ज्योति का विकास है। भारत का यह सांस्कृतिक दर्शन.. एक बार फिर शिखर पर चढ़कक शिव का मार्गदर्शन करने को तैयार हो रहा है।  मोदी ने कहा कि भगवान महाकाल एकमात्र ऐसा शिवलिंग है जो दक्षिण मुखी है। इसकी भस्मारती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हर भक्त भस्मारती जरूर करना चाहता है। भस्मारती का धार्मिक महत्व यहां उपस्थित संत गण ज्यादा अच्छे से बता सकेंगे। भारत की जीवटता और जीवंतता का दर्शन भी करता हूं। अपराजेयता को भी देखता हूं। जो शिव स्वयंभूति विभूषणा.. जो शिव खुद को भस्म को धारण करने वाले हैं, वह नश्वर और अविनाशी है। जहां महाकाल है, वहां काल खंडों की सीमाएं नहीं हैं. महाकाल की शरण में विष में भी स्पंदन होता है। 
08:08 PM, 11-Oct-2022
पीएम मोदी ने कहा उज्जैन भारत की आत्मा का केंद्र है। - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम बोले कि उज्जैन के क्षण-क्षण में पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है। कण-कण में अध्यात्म समाया हुआ है। कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है। यहां कालचक्र का 84 कल्पों का प्रतिनिधित्व करते 84 शिवलिंग हैं। यहां चार महावीर हैं। छह विनायक हैं। आठ भैरव हैं। अष्टमातृकाएं हैं। नवग्रह हैं। दस विष्णु हैं। ग्यारह रुद्र हैं। बारह आदित्य हैं। 24 देवियां हैं। 88 तीर्थ हैं। 

इन सबके केंद्र में राजाधिराज, कालाधिराज महाकाल विराजमान है। यानी एक तरह से हमारे पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा को हमारे ऋषियों ने उज्जैन में प्रत्येक स्वरूप में स्थापित किया है। इसलिए उज्जैन ने हजारों वर्षों तक भारत की संपन्नता और समृद्धि का, ज्ञआन और गरिमा का, सभ्यता और साहित्य का नेतृत्व किया है। इस नगरी का वास्तु कैसा था, वैभव कैसा था, शिल्प कैसा था, सौंदर्य कैसा था, इसके दर्शन हमें महाकवि कालिदास के मेघदूतम में होते हैं।

मोदी ने कहा कि बाणभट्ट जैसे कवियों के काव्यों में आज भी हमें यहां की संस्कृति का चित्रण मिलता है। मध्य काल के लेखकों ने भी यहां के स्थापत्य और वैभव का गुणगान किया है। किसी राष्ट्र का वैभव तभी होता है, जब उसकी सफलता का परचम विश्व पटल पर लहरा रहा होता है और सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए यह जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए और अपनी पहचान के साथ गौरव के साथ सिर उठाकर खड़ा हो जाए।

आजादी के अमृत काल में भारत ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व जैसे पंचप्राण का आहवान किया है। इस वजह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरी गति से हो रह है। काशी में विश्वनाथ धाम भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी का केंद्र बन रहा है। चार धाम प्रोजेक्ट के जरिये हमारे चारों धाम ऑल वेदर रोड से जुड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, पहली बार करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुला है। हेमकुंड साहिब रोपवे से जुड़ने जा रहा है। स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना से हमारी अध्यात्मिक चेतना के ऐसे कितने ही केंद्रों का गौरव पुनः स्थापित हो रहा है। इसी कड़ी मे महाकाल लोक भी अतीत के गौरव के साथ भविष्य के स्वागत के लिए तैयार हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक हमारे प्राचीन मंदिरों को देखते हैं तो उनका वास्तु, विशालता हमें आश्चर्य से भर देता है। कोणार्क का सूर्य मंदिर हो या एलोरा का कैलाश मंदिर... गुजरात का मोढेरा सूर्य मंदिर भी है। जहां सूर्य की किरणें सीधे गर्भ गृह में प्रवेश करती है। तंजावुर में ब्रह्मदेवेश्वर मंदिर, कांचीपुरम में वरदराजा मंदिर, बेलुर का चन्नकेशवा मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, तेलंगाना का रामपप्पा मंदिर, श्रीनगर में शंकराचार्य मंदिर... यह मंदिर बेजोड़ है। न भूतो न भविष्यती के उदाहरण है। जब हम देखते हैं तो सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि उस युग में, उस दौर में किस तकनीक से यह मंदिर बने होंगे। हमारे प्रश्नों के उत्तर भले ही न मिलते हो, पर इसके अध्यात्मिक संदेश हमें आज भी सुनाई देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:59 PM, 11-Oct-2022
उज्जैन में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
PM Modi in Ujjain: जय श्री महाकाल से शुरू किया संबोधन
पीएम मोदी ने अपना संबोधन हर हर महादेव से शुरू किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन की यह ऊर्जा, यह उत्साह, अवंतिका की यह आभा, यह अद्भुत यह आनंद, महाकाल की यह महिमा, यह महात्म्य,... शंकर के सान्निध्य में कुछ भी साधारण नहीं है। असाधारण है। यह महसूस कर रहा हूं कि हमारी तपस्या से महाकाल प्रसन्न होते हैं तो ऐसे ही भव्य स्वरूपों का निर्माण होता है। जब महाकाल का आशीर्वाद मिलता है तो काल की रेखाएं मिट जाती हैं। समय की सीमाएं मिट जाती हैं। अंत से अनंत की यात्रा आरंभ हो जाती है।

महाकाल लोक की यह भव्यता भी समय की सीमा से परे आने वाली कई पीढ़ियों को आलौकिक दिव्यता के दर्शन कराएगी। भारत की अध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को ऊर्जा देगी। मैं इस अद्भुत अवसर पर राजाधिराज महाकाल के चरणों में शत-शत नमन करता हूं। मैं आप सभी को देश-दुनिया में महाकाल के सभी भक्तों को ह्दय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। विशेष रूप से भाई शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार, उनका मैं ह्दय से अभिनंदन करता हूं। जो लगातार इतने समर्पण से इस सेवा यज्ञ में लगे हुए हैं। साथ ही मैं मंदिर ट्रस्ट से जुडे सभी लोगों, संतों-विद्वानों का आभार प्रकट करता हूं। जिनके प्रयास यह सफल हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन के बारे में हमारे यहां कहा गया है कि प्रलयो न बाधते, तत्र महाकाल पुरी... अर्थात.. महाकाल की नगरी प्रलय के प्रहार से भी मुक्त है। हजारों वर्ष पूर्व जब भारत का भौगोलिक स्वरूप आज से अलग रहा होगा तब से यह माना जाता रहा है कि उज्जैन भारत के केंद्र में है। एक तरह से ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है, बल्कि यह भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है।
07:52 PM, 11-Oct-2022
शिवराज सिंह कर रहे संबोधित - फोटो : सोशल मीडिया
Mahakal Lok: शिवराज बोले आनंद बरस रहा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम सबके सौभाग्य से कल तक आपने देखा कि पानी बरस रहा था। आज तो संपूर्ण मध्यप्रदेश में आनंद बरस रहा है। मोदी जी पधारे हैं। ऐसे हमारे दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दोनों हाथ ऊपर उठाकर स्वागत करें। चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश के हर शहर, गांव में नहीं, पूरे देश में मोदी को सुनने और शिव की पूजा करने बैठे करोड़ों-करोड़ भाई-बहनों...अद्भुत आनंद है। महाकाल लोक का समर्पण महाकाल महाराज को ही किया है। अद्भुत महाकाल लोक बना है। भारत प्राचीन और महान राष्ट्र है। पांच हजार साल से अधिक का तो ज्ञात इतिहास है। दुनिया के विकसित देशों में जब कुछ नहीं था, तब हमारे यहां वेद लिखे जा चुके थे। हम विश्व का कल्याण करनेकी सोचतना है।

आज मुझे कहते हुए गर्व है कि भारत के उसी संदेश को कभी स्वामी विवेकानंद नरेंद्र... उन्होंने कहा था कि महानिशा का अंत निकट है। जो अंधे हैं, देख नहीं सकते, जो बहरे हैं, वह सुन नहीं सकते। भारत दुनिया में सबसे आगे जाने को तैयार है। एक नरेंद्र ने यह कहा था। और गर्व से कहते हैं कि दूसरे नरेंद्र उसे पूरा कर रहे हैं।

वैभवशाली, संपन्न राष्ट्र का निर्माण उनके नेतृत्व में हो रहा है और हम सौभाग्यशाली है कि हम इसे देख रहे हैं। सिंहस्थ में मोदी जी पधारे थे। उन्होंने कहा था कि उज्जैन में स्नान, पूजन होता है, उससे आगे भी कुछ होना चाहिए। मनुष्य सिर्फ भौतिकता से सुखी नहीं हो सकता। अध्यात्म भी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से पड़ी थी महाकाल लोक की नींव। उसका स्वरूप क्या हो, 2018 में मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने इसे मंजूर दी। 2019-20 में रुकावट आई थी। 2020 में फिर तेजी आई और आज मोदी जी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया है।
07:45 PM, 11-Oct-2022
कैलाश खेर दे रहे प्रस्तुति - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद मशहूर गायक कैलाश खेर प्रस्तुति दे रहे हैं। वे महाकाल का स्तुति गान पेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी मंच पर मौजूद हैं। शिवराज सिंह के संक्षिप्त संबोधन के बाद पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। 
 
07:23 PM, 11-Oct-2022
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण के बाद महाकाल लोक का मुआयना किया। शिवराज सिंह चौहान उनके साथ इलेक्ट्रिक वाहन में सवार थे, वे उन्हें महाकाल लोक की जानकारी देते चल रहे थे। महाकाल लोक में बने मंडपम में देशभर से 750 कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इनके बीच से मोदी-शिवराज गुजर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed