फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Patidar and Malviya communities will no longer face each other on installing statues of great men

Ujjain: महापुरुषों की प्रतिमा लगाने पर अब आमने-सामने नहीं होगा पाटीदार और मालवीय समाज, प्रशासन ने कराई सुलह

Sun, 28 Jan 2024 09:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Jan 2024 09:52 PM IST
सार

Ujjain: जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र में तीन दिनों पहले मंडी चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगाने को लेकर मालवीय और पाटीदार समाज के लोग आमने-सामने हो गए थे, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन इस मामले को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुलझा दिया है। उन्होंने दोनों पक्षों को प्रशासनिक भवन उज्जैन पर बुलाया और आपसी सुलाह करवाई। 

विज्ञापन
Patidar and Malviya communities will no longer face each other on installing statues of great men
प्रशासन ने करवाई सुलह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की मौजूदगी में प्रशासनिक संकुल में आज माकड़ोन में हुई घटना से संबंधित दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को समन्वय के लिए उज्जैन बुलाया गया था, जहां बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने के लिए कहा। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा गत दिनों माकड़ोन में हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा भविष्य में माकड़ोन में शांति और आपसी सामंजस्य बनाए रखने का आश्वासन भी दिया गया। इसके अलावा आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि माकड़ोन में सरदार पटेल और डॉ.अंबेडकर दोनों की मूर्तियां पुनः स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पुनः उसी स्थान पर स्थापित की जाएगी, इसके अतिरिक्त माकड़ोन के बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। माकड़ोन में मूर्ति की स्थापना की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से नियमानुसार की जाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे को पुष्पमाला पहनाई गई तथा विवाद के अंत की घोषणा भी की गई। 
विज्ञापन


स्थिति सामान्य लेकिन पेट्रोलिंग रहेगी निरंतर जारी- एसपी
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से कहा कि आने वाले समय में गत दिनों हुई घटना के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों और वैमनस्यता फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उनके नाम दोनों पक्षों द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किए जाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा माकड़ोन में निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। दोनों पक्ष पुलिस विभाग और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। जिन प्रकरणों में विवेचना चल रही है उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडिशनल एसपी नितेश भार्गव को नियुक्त किया गया है, वे माकड़ोन में उपस्थित रहेंगे। आने वाले समय में माकड़ोन में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed