फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Parineeti Chopra came to visit Baba Mahakal for the success of the film 'Uuchai', visited Baba from Nandi Hall

Parineeti Chopra: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा, नंदी हॉल से किए दर्शन

Mon, 26 Dec 2022 05:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 05:38 PM IST
सार

बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पिता के साथ पहुंची, जहां परिणीति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के बाद गर्भगृह की देहरी से माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Parineeti Chopra came to visit Baba Mahakal for the success of the film 'Uuchai', visited Baba from Nandi Hall
महाकाल मंदिर में परिणीति चौपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान महाकाल के दरबार में माथा टेकने राजनीतिक हस्तियां और फिल्मी हस्तियां पहुंच रही हैं। हाल ही में बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पिता के साथ पहुंची, जहां परिणीति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के बाद गर्भगृह की देहरी से माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'ऊचांई' की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल के दरबार में आई थी।
विज्ञापन


उमड़ रही है भक्तों की भीड़
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए इन दिनों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद हजारों लोग आ रहे हैं। नए साल के स्वागत में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। श्रद्धालुओं को मानसरोवर भवन में आने के बाद सिर्फ 40 मिनट में महाकाल के दर्शन हो रहे है। बॉलीवुड के कलाकार भी शहर आ रहे हैं और महाकाल की पूजा व दर्शन कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा के पहले अभिनेता सोनू सूद व अभिनेता अनुपम खैर भी महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
ड्रेस कोड का पालन किया
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भस्म आरती के दर्शन किए। परिणीति मध्य रात्रि तीन बजे महाकाल मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने भस्म आरती में ड्रेस कोड का पालन करते हुए साड़ी पहन रखी थी। आरती के दौरान वे नंदी मंडपम में भक्ति-भाव में नजर आईं। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का वीडियो किया शेयर
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा  कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं से खुश एक्ट्रेस ने कहा कि वे अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा जैसी हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रतिभाओं के साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल मे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म के पर्दे के पीछे के कुछ पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में, परिणीति को अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ शानदार जगहों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। वे शूटिंग लोकेशन पर घूमती और पोज देती दिखाई दे रही हैं। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित ऊंचाई दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म जीवन को अलग नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed