फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Paraglider crash in khandwa hanuwantiya jal mahotsav two youth lost their life

खंडवा: हनुवंतिया जल महोत्सव के दौरान दो युवकों की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Thu, 21 Jan 2021 01:54 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा/उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा/उज्जैन Published by: कुमार संभव Updated Thu, 21 Jan 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Paraglider crash in khandwa hanuwantiya jal mahotsav two youth lost their life
हनुवंतिया जल महोत्सव में क्रैश हुआ पैराग्लाइडर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के खंडवा में बुधवार शाम हनुवंतिया जल महोत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ था। दरअसल, यहां हनुवंतिया जल महोत्सव चल रहा था, जिसमें अचानक एक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा पैराग्लाइडिंग मशीन के अचानक टूटने की वजह से हुआ था। करीब 100 फीट की ऊंचाई से दोनों युवक जमीन पर आ गिरे थे। इतनी ऊंचाई से गिरने पर वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला के कलेक्टर अनय द्विवेदी ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे राजगढ़ निवासी बालचंद (32) और पाली जिला निवासी गजपाल सिंह (28) हनुवंतिया में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। जब दोनों युवक करीब 100 फीट की ऊंचाई पर थे, उनकी मशीन अचानक टूट गई। 
विज्ञापन


इनमें से एक बालचंद नाम के व्यक्ति पैराग्लाइडिंग कंपनी सन ड्रेजर्स में कर्मचारी था, जबकि गजपाल सिंह कंपनी के ठेकेदार श्रवण सिंह की बुआ का लड़का था। बता दें कि इस साल सन ड्रेजर्स ने हनुवंतिया जल महोत्सव में पैराग्लाइडिंग का ठेका ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बचा पाए आसपास मौजूद लोग
बताया जा रहा है कि जब पैराग्लाइडिंग मशीन जब टूटी तो दोनों युवक मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगे। आसपास मौजूद पर्यटक और कंपनी के कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचते, दोनों युवक खेत में गिर गए। इस हादसे के बाद हनुवंतिया में भगदड़ मच गई।


जिलाधिकारी ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अनय द्विवेदी ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। अपर जिलाधिकारी नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इस मामले की जांच एसडीएम पुनासा को सौंपी गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से हादसे से संबंधित तथ्य, सबूत, फोटो और वीडियो मांगे गए हैं। जिससे की जांच करने में मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed