फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Pakistan Zindabad slogans on Muharram: Ujjain police arrested four, Shivraj said - Taliban mentality cannot be tolerated

मोहर्रम पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे: उज्जैन पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, शिवराज बोले-तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं

Fri, 20 Aug 2021 04:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन\भोपाल, 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन\भोपाल,  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 Aug 2021 04:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार देर रात ताजिया उठाने के दौरान देश विरोधी नारेबाजी की गई। मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Pakistan Zindabad slogans on Muharram: Ujjain police arrested four, Shivraj said - Taliban mentality cannot be tolerated
गिरफ्तारी - फोटो : is

विस्तार

उज्जैन में कुछ लोगों ने फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया। गुरुवार देर रात मोहर्रम का ताजिया भ्रमण के लिए निकाले जाने के दौरान भीड़ ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। देशविरोधी नारेबाजी भी की गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 15 के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


उज्जैन के एएसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। युवकों से पूछताछ के बाद कुछ और लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। घटना गुरुवार देर रात की है। उज्जैन की गीता कॉलोनी में मोहर्रम का ताजिया भ्रमण के लिए निकाला जा रहा था। तभी भीड़ ने देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोग इधर उधर हो गए। गिरफ्तार चारों युवकों से शहर के खारा कुआं पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी अमरेंद्रसिंह और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी भी गीता नगर में घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर 15 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। इन चारों को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की जाएगी : शिवराज
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की है। आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हम तालिबानी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed