{"_id":"63a016d57cd6872cfa739358","slug":"painting-party-organized-in-ujjain-children-depicted-their-imagination-on-canvas-also-played-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में आयोजित हुई पेंटिंग पार्टी, बच्चों ने कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा, गेम्स भी खेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में आयोजित हुई पेंटिंग पार्टी, बच्चों ने कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा, गेम्स भी खेले
Mon, 19 Dec 2022 01:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:16 PM IST
सार
वैसे तो उज्जैन शहर में कई प्रकार की पार्टी का आयोजन होता है, लेकिन कोठी रोड पर एक ऐसा आयोजन हुआ, जिसमें शामिल होने वाले सभी लोगों ने न सिर्फ लाइव पेंटिंग बनाई बल्कि इस पार्टी में जो गेम्स खेले गए वह भी पेंटिंग पर ही आधारित थे।
विज्ञापन
उज्जैन में पेंटिंग पार्टी का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोठी रोड पर अटल अनुभूति उद्यान में सहज आर्ट्स द्वारा पेंटिंग पार्टी का आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता हर्षा चेतवानी ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार बच्चों में कला जागृत करने के उद्देश्य से कुछ आयोजन किए जाते हैं और यह पेंटिंग पार्टी भी उसी का हिस्सा रही। पेंटिंग पार्टी में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान 3 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों ने 45 से 50 मिनट तक नाइफ पेंटिंग बनाई जिसमें नाइफ के माध्यम से कैनवास पर पेंटिंग बनाई गई। इस पेंटिंग के साथ ही 3 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों ने ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा और फिर उसमें रंग भी भरे।
नाइफ पेंटिंग के बाद पेंटिंग पार्टी में बच्चों और बड़ों के लिए गेम भी खेले गए। जिसमें पीठ पर बनाई जाने वाली पेंटिंग को बच्चों द्वारा पहचाना गया। हर्षा चेतवानी ने बताया कि सहज आर्ट्स द्वारा बच्चों को कला के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष भर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं और यह पेंटिंग पार्टी भी इसी का ही एक रूप है। याद रहे कि संस्थान के बच्चों ने कुछ माह पूर्व ही उत्कृष्ट पेंटिंग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करवाया था।