फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Only a few hours of action and Badnagar police found one and Unhel police found two minor children.

Ujjain: महज कुछ घंटे की कार्रवाई और बड़नगर पुलिस ने एक, उन्हेल पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला

Sat, 05 Oct 2024 07:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 07:34 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन की पुलिस इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रही है। मामले को लेकर बता दें कि पुलिस ने महज कुछ घंटे की कार्रवाई कर दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
 

विज्ञापन
Only a few hours of action and Badnagar police found one and Unhel police found two minor children.
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर तो ठीक ग्रामीण क्षेत्रों में भी उज्जैन पुलिस इन दोनों मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। यह कारण नहीं कि बडनगर और उन्हेल थाना क्षेत्र में गायब हुए तीन लोगों को पुलिस ने मार्च को घंटे में ही ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

बडनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि एक नाबालिग बालिका कहीं गायब हो गई थी, जिसे मात्र तीन घंटों के भीतर कानवन से ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बडनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि परिजनों ने नाबालिग पुत्री को डांटने पर पुत्री घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर इसे रवाना की गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा नाबालिग की मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर कानवन जिला धार पहुंची, जहां से नाबालिग को मात्र 3 घण्टे के भीतर उसकी माताजी के सुपुर्द कर दिया गया। जब की थाना उन्हेल पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को महज दो घंटों के भीतर दस्तयाब कर किया व उनके माता–पिता के सुपुर्द किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी उन्हेल उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि फरियादी का लड़का उम्र 4 साल एवं लड़की उम्र 7 साल पिपलिया डाबी रोड पर खेलते–खेलते कहीं गुम गए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने से एक टीम को बालक एवं बालिका की तलाश में रवाना किया गया। करीब 2 घंटे तलाश करने पर बच्चे पुराने बस स्टैंड के पास मिल गए, जिन्हें उनके माता पिता को सुपूर्द किया गया। महज कुछ घंटे की कार्रवाई और बडनगर पुलिस ने एक उन्हेल पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed