फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   On making Mohan Yadav the CM of MP, Wife and son says achieved this position with blessings of Mahakal

Mohan Yadav: MP का CM बनाए जाने पर परिवार खुश; पत्नी-बेटे ने कहा- महाकाल के आशीर्वाद और मेहनत से पाया यह मुकाम

Mon, 11 Dec 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

Mohan Yadav Family Reaction: डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के सीएम पद के लिए चुन लिया गया है। इसके बाद उज्जैन के साथ-साथ एमपी के होने वाले अगले सीएम ने अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं। जानिए किसने क्या कहा...।

विज्ञापन
On making Mohan Yadav the CM of MP, Wife and son says achieved this position with blessings of Mahakal
मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुने जाने पर परिवार ने जाहिर की खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज सरकार के दौरान शिक्षा मंत्री रहे डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उज्जैन में खुशी का माहौल है। उज्जैन के साथ ही उनका पूरा परिवार भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने और शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर भरोसा किए जाने को लेकर खुशियां मना रहा है। मध्य प्रदेश के होने वाले सीएम की पत्नी सीमा यादव ने मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुने जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

विज्ञापन


'खुशी का कोई ठिकाना नहीं है'
सीमा यादव ने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है, निश्चित रूप से बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी हो रही है। खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पूरा पता नहीं था, लेकिन उनका नाम चल रहा था। भगवान ने उन्हें मेहनत का फल दिया है।
विज्ञापन


वहीं, मोहन यादव के बेटे वैभव यादव ने कहा कि बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता कभी नहीं सोचता कि उसे इतना बड़ा पद मिलेगा। पार्टी हमेशा उसकी निष्ठा के अनुसार चुनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाई ने बहुत संघर्ष किया, फल अब मिला'
इसके साथ ही बहन ने कहा कि भाई ने बहुत संघर्ष किया जिसका अब प्रतिफल मिला है। मोहन यादव की बहन कलावती यादव ने कहा कि भाई मोहन यादव जब भी आते थे तो वे महाकाल के दर्शन के लिए जरूर जाते थे। उन्हें जिम्मेदारी मिलने से हम बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मोहन यादव ने संघर्ष भी बहुत किया है। 1984 से सतत काम किया है। बीजेपी का और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में लगातार काम किया है। यह उसका परिणाम है, बड़ों का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। वे जब भी उज्जैन आते थे तो बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed