फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Officers took stock of preparations for Mahashivratri festival

Ujjain: महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियों को लेकर अफसर तैयार, व्यवस्थाओं को लेकर किया गया निरीक्षण

Mon, 19 Feb 2024 08:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Feb 2024 08:57 AM IST
सार

Ujjain: महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जायेगा। इसी कड़ी में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व की तैयारियों की व्यवस्थाओं एवं स्थलों का मुआयना किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि पर्व पर आरती स्थल एवं दर्शन व्यवस्था के रूट पर स्ट्रीट लाइट के अलावा पर्याप्त विद्युत व्यवस्था की जाये। 

विज्ञापन
Officers took stock of preparations for Mahashivratri festival
महाशिवरात्रि उत्सव की तैयारियों को लेकर अफसर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर्कराज पार्किंग स्थल तथा भील समाज की धर्मशाला में जूता स्टैंड स्थल का मुआयना किया। तत्पश्चात अधिकारियों ने नृसिंह घाट के सामने गंगा गार्डन के पास से दर्शनार्थियों का प्रवेश स्थल गौंड बस्ती होते हुए चारधाम पार्किंग स्थल, शक्तिपथ से त्रिवेणी, त्रिवेणी से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर होते हुए दशनार्थियों के प्रवेश रूट का मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने दर्शनार्थियों के दर्शन पश्चात निर्गम मार्ग का अवलोकन किया। मौका मुआयना के दौरान कलेक्टर एवं एसपी के साथ जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम अर्थ जैन, एलएन गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री पाराशर, जिला होमगार्ड कमांडेंट, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी, सीएमएचओ, खाद्य नियंत्रक, मन्दिर प्रबंध समिति के अशासकीय सदस्य राजेन्द्र शर्मा, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


दर्शन व्यवस्था में टनल भी बनेगी सहायक
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि समय पूर्व बैरिकेडिंग की जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्व के पूर्व और स्ट्रीट लाइट लगाई जाये, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। भ्रमण के दौरान श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं यूडीए सीईओ संदीप सोनी ने दर्शन व्यवस्था की सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आगन्तुक श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समस्त श्रद्धालु नृसिंह घाट तिराहे से मन्दिर में जाने के लिये गौंड बस्ती होते हुए चारधाम मन्दिर पानी की टंकी वाले मार्ग से त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से नन्दी मण्डपम, महाकाल लोक, मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसिलिटी सेन्टर-1, नवीन टनल, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed