{"_id":"667404fb675b50b5ff041100","slug":"now-vaishnav-sect-is-angry-with-maharaj-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1812730-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: आमिर के बेटे जुनैद की डैब्यू फिल्म 'महाराज' विवादों में, वैष्णव संप्रदाय ने कहा- रिलीज नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: आमिर के बेटे जुनैद की डैब्यू फिल्म 'महाराज' विवादों में, वैष्णव संप्रदाय ने कहा- रिलीज नहीं होने देंगे
Thu, 20 Jun 2024 05:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:26 PM IST
सार
नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म महाराज का विरोध शुरू हो गया है। उज्जैन में वैष्णव संप्रदाय खुलकर विरोध कर रहा है। कहा जा रहा है कि यह फ़िल्म वैदिक सनातन हिंदू धर्म को भटकाने और हिंदू धर्म गुरुओं को खलनायक के रूप में चित्रित करने की मानसिकता से बनाई गई है। इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण पर भी अभद्र टिप्पणियां की गई हैं।
विज्ञापन
महाराज फ़िल्म पर विरोध दर्ज करते वैष्णव संप्रदाय के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह फ़िल्म वैदिक सनातन हिंदू धर्म को भटकाने और हिंदू धर्म के धर्म गुरुओं को खलनायक के रूप में चित्रित करने की मानसिकता से बनाई गई है। इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण पर भी अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। फिल्म में हिंदू धर्मगुरुओं व सनातन हिंदू धर्म को कलंकित करने का प्रयास किया गया है।
यह बात ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म महाराज से नाराज होकर श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल द्वारा उज्जैन के खाराकुआं थाने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर कही। समाजसेवी विट्ठल नागर और आनंद पुरोहित ने बताया कि ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म महाराज में सनातन धर्म और उसके समावेशी भगवान विष्णु के अनुयायी वैष्णववाद के आचार्य श्री के साथ ही, सनातन हिंदू धर्म के वैष्णववाद एवं युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
इन्होंने जताया विरोध
श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंडल के सदस्यों एवं उज्जैन पुष्टिमार्गीय वैष्णव समाज जनों द्वारा खाराकुआं पुलिस थाने पर इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
150 साल पहले हिंदू समाज को तोड़ना चाहते थे अंग्रेज
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह फिल्म 150 साल पहले के एक कोर्ट केस पर आधारित है। जब अंग्रेजों का शासन था वें हिंदू समाज को तोड़ना चाहते थे। 150 साल बाद फिर से उसी केस की पटकथा पर फिल्म बनाकर हिंदुओं को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म से करने वाले हैं बॉलीवुड डेब्यू
आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी फिल्म 'महाराज' के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे, लेकिन रिलीज के पहले ही फिल्म को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। यह फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी थी। बताया जाता है कि हाईकोर्ट के जज फिल्म यह फ़िल्म देखकर इस पर अपना फैसला सुनाएंगे। हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि वे यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स के सुझावों के बाद फिल्म देखेंगे। जस्टिस संगीता विशेन न्यायालय परिसर में यह फिल्म देखेगी।