फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Nandi statue outside Shiva temple in Ujjain was broken Hindu activists surrounded the police station

MP News: उज्जैन में शिव मंदिर के बाहर लगी नंदी प्रतिमा को तोड़ा, हिंदू कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

Fri, 09 Dec 2022 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 01:28 PM IST
सार


मध्यप्रदेश के उज्जैन में अज्ञात बदमाशों ने योगेश्वर टेकरी पर बने शिव मंदिर के बाहर स्थापित नंदी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर लोगों ने थाने का घेराव किया।  

विज्ञापन
Nandi statue outside Shiva temple in Ujjain was broken Hindu activists surrounded the police station
हिंदू कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में नई सड़क पर योगेश्वर टेकड़ी पर शिव मंदिर बना है। उसके बाहर लगी नंदी की प्रतिमा को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही लोग जुटे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नई प्रतिमा भी स्थापित करवाई गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक योगेश्वर टेकरी स्थित शिव मंदिर के पुजारी प्रकाश रावल ने यह शिकायत की थी कि बुधवार सुबह जब वह मंदिर के पट खोलने पहुंचे तब वहां उन्हें नंदी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को जुटाया और कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का दावा किया जा रहा है। क्षेत्र में रहने वालों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता की वजह से अपराधी बेखौफ है। शाम ढलते ही मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed