फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Nadda family worshiped Lord Angareshwar in a different way

Ujjain News: नड्डा परिवार ने कराया भगवान अंगारेश्वर का अलग तरह से पूजन अर्चन, हर कोई दिखा उत्सुक

Wed, 03 Apr 2024 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Apr 2024 04:37 PM IST
सार

Ujjain: आज सुबह भूमिपुत्र अंगारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को कुछ देर तक भगवान की पूजा अर्चना के लिए इसीलिए प्रतीक्षा करना पड़ी, क्योंकि मंदिर में किसी विशेष कामना को लेकर एक पूजन अर्चन किया जा रहा था। यह पूजन अर्चन कर रहे हैं श्रद्धालु भगवान श्री अंगारेश्वर की भक्ति में रमे हुए थे, जिन्होंने पहले जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और फिर पंचामृत स्नान के बाद अंत में गुलाल पूजन के बाद भगवान श्री अंगारेश्वर की भव्य आरती भी की। 

विज्ञापन
Nadda family worshiped Lord Angareshwar in a different way
नड्डा परिवार ने कराया भगवान अंगारेश्वर का अलग तरह से पूजन अर्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पत्नी मल्लिका नड्डा और पुत्र हरीश नड्डा के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने गर्भगृह में भगवान का विशेष पूजन अर्चन व अभिषेक किया और उसके बाद नड्डा यहां से रवाना हो गए, लेकिन उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा और पुत्र हरीश नड्डा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद 84 महादेव में एक भूमिपुत्र अंगारेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन

जहां उन्होंने भगवान श्री अंगारेश्वर का किसी विशेष फल की प्राप्ति के लिए पूजन अर्चन करवाया।

ये रहे मौजूद
बताया जाता है कि इस पूजन अर्चन के दौरान पहले भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का जल से अभिषेक किया गया, उसके बाद दूध और पंचामृत के साथ ही गुलाल पूजन भी हुआ। लगभग आधे घंटे तक चले इस पूजन के बाद भगवान की विशेष आरती भी की गई। यह पूजन अर्चन किसी विशेष कामना को लेकर किया गया था, यह तो किसी को पता नहीं है लेकिन लगभग आधे घंटे तक हुए इस पूजन अर्चन के दौरान सभी यह जानने को उत्सुक नजर आए की भगवान श्री अंगारेश्वर के अनन्य भक्त नड्डा परिवार ने यह पूजन किस मनोकामना के लिए करवाया है। बताया जाता है कि इस दौरान मल्लिका नड्डा और हरीश नड्डा के साथ निगम सभापति कलावती यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी रवि सोलंकी, राजकुमार जटिया व अन्य लोग भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed