फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   mp ujjain news poet kumar vishwas will narrate shri ram katha for 3 days in ujjain

Ujjain: 'अपने-अपने राम', महाकाल की नगरी उज्जैन में कुमार विश्वास तीन दिन सुनाएंगे श्रीराम कथा

Tue, 21 Feb 2023 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 03:18 PM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन में विक्रम संवत 2080 के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष विक्रम उत्सव पर नगर मे 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नाट्य प्रस्तुति छाया चित्रों की प्रदर्शनी, वेद सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्ठी, कवि सम्मेलन वेद अंताक्षरी और पौराणिक फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन
mp ujjain news poet kumar vishwas will narrate shri ram katha for 3 days in ujjain
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2023 (विक्रम सम्वत् 2079) के तहत कालिदास अकादमी में 'राम कथा' कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो रहा है। 23 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि, लेखक कुमार विश्वास की प्रस्तुति रात आठ बजे से होगी।

विज्ञापन


'अपने-अपने राम' कार्यक्रम में कुमार विश्वास भगवान श्रीराम के जीवन पर केन्द्रित कहानियों को एक अलग अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। वे राम और राष्ट्र, आज राम की आवश्यकता, नागरिकों की देश के प्रति जिम्मेदारी और उनके अधिकार जैसे विषयों पर अपनी बात रखेंगे। वे सभी सुखी रहें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी का जीवन मंगलमय बनें और कोई भी दुःख का भागी न बने। इस विचार को मंच से प्रमुखता से उठायेंगे। राम कथा कार्यक्रम के दूसरे दिन शंकर के राम और अंतिम दिन राम के शंकर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


'सम्राट विक्रमादित्य की महिमा से लोगों को परिचित करवाना उददेश्य'
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उज्जैन को पर्यटन के रूप में विश्व पटल पर चमकाने, महान शासक सम्राट विक्रमादित्य और विक्रम संवत की महिमा से लोगों को परिचित कराने को अलग-अलग तारीखों में विभिन्न कार्यक्रम विक्रमोत्सव में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव दिवस पर होंगे ये कार्यक्रम...
गुड़ी पड़वा, 22 मार्च को उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह रामघाट पर सूयोर्पासना होगी। शाम को पार्श्व गायक शान द्वारा फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन जीवाजी वेधशाला में वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा। विक्रम विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह होगा। विक्रम पंचांग का लोकार्पण भी होगा। समस्त कार्यक्रम की आंतरिक तैयारी शुरू कर दी गई है।


गौरव के साथ मनेगा विक्रमोत्सव...
विक्रम संवत 2079 के तहत इस वर्ष नगर मे 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें नाट्य प्रस्तुति छायाचित्रों की प्रदर्शनी, वेद सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्ठी, कवि सम्मेलन वेद अंताक्षरी और पौराणिक फिल्मों के प्रदर्शन का आयोजन भी होगा। वहीं, 21 से 27 फरवरी विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार में संस्कार भारती के बैनर तले नाट्य प्रस्तुतियां, 21 फरवरी हस्तशिल्प व्यापार मेला, ग्रामोद्योग हस्तशिल्प मेला, मालवी व्यंजन मेला, वन औषधि मेला, 21 से 23 फरवरी कालिदास संस्कृत अकादमी में कुमार विश्वास की राम कथा, 24 फरवरी प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में होने वाले भगवान के विशेष शृंगार के छायाचित्रों की प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, 25 फरवरी बिरला भवन में विक्रमादित्य मुद्रा एवं मुद्रांक की प्रदर्शनी, 25 से 27 फरवरी विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय वेद सम्मेलन, 28 फरवरी देश के महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन, 3 से 5 मार्च विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार में भारतीय काल गणना की वृहद परंपरा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी, 7 मार्च फ्रीगंज स्थित टावर चौक पर कवि सम्मेलन, 9 से 10 मार्च चिंतामन गणेश मंदिर क्षेत्र में मेला, 11, 12 मार्च कालिदास अकादमी में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन, 14 से 21 मार्च सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज, महर्षि सांदीपनि, चाणक्य, रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, 17 से 21 मार्च पीवीआर में पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन, 17 से 22 मार्च दशहरा मैदान पर पुस्तक मेला, 19 मार्च शुक्ल यजुर्वेद संहिता पर आधारित वेद अंताक्षरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed