फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Politics: Noori Khan said- don't expect votes if you don't give tickets to Muslims

MP Politics: नूरी खान की कांग्रेस सह प्रभारी को चेतावनी, कहा- मुस्लिमों को टिकट देना नहीं तो वोट की आशा न करें

Wed, 28 Jun 2023 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 01:48 PM IST
सार

कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने इंदौरा को चेतावनी दी कि अगर वह शहर अध्यक्ष जिसने मुस्लिम समाज को टिकट नहीं देने की बात कही है, अगर उन्हें फिर से शहर अध्यक्ष बनाया जाता है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम समाज के वोट नहीं चाहिए।

विज्ञापन
MP Politics: Noori Khan said- don't expect votes if you don't give tickets to Muslims
कांग्रेस नेत्री नूरी खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में कुछ दिनों पहले शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवि भदौरिया का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता को यह बात कही थी कि धार्मिक नगरी उज्जैन में किसी भी मुसलमान को विधानसभा का टिकट नहीं मिलेगा, चाहे कोई कितने भी प्रयास कर ले। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश देखा गया था, जिसके बाद तत्काल रवि भदौरिया को शहर अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसी मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा जब पूरे मामले में शहर अध्यक्ष  का पक्ष जानने और नए दावेदारों की जानकारी जुटाने उज्जैन पहुंचे, यहां कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने इंदौरा को यह चेतावनी दे डाली कि अगर वह शहर अध्यक्ष जिसने विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को टिकट नहीं देने की बात कही है, अगर उन्हें फिर से शहर अध्यक्ष बनाया जाता है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम समाज के वोट नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि हमारा किसी के साथ व्यक्तिगत बैर या दुर्भावना नहीं है। पर कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा जो कि इस मामले में अध्यक्ष पद के दावेदारों का पक्ष सुनने आए थे, उनके सामने इस तरह ढोल बजाकर आना और नारेबाजी करना गलत है। उन्होंने कहा कि जिस समाज को लेकर टिप्पणी की गई है उस समाज के मामले में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाना चाहिए। ऐसा व्यक्ति यदि फिर पार्टी में आता है, तो वह ठीक नहीं है। यदि पार्टी किसी बात का फैसला करेगी तो हम उसके फैसले का सम्मान करेंगे। कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने यह भी कहा कि मैंने पहले इस मामले में कहा था कि मैं अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखूंगी प्रभारी महोदय के समक्ष सभी ने अपने- अपने विचार रखे हैं। हमने भी रखा है। हमारे व्यक्तिगत किसी के साथ कोई बैर या दुर्भावना नहीं है। बस एक निवेदन है कि पार्टी की एक लाइन होती है उस लाइन का और संविधान का सभी को पालन करना चाहिए। अगर किसी का आचरण पार्टी की लाइन के विपरीत होता है, तो पार्टी द्वारा ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed