फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Vikram University gets a grant of Rs 100 crore, now the university will progress even further

MP News: विक्रम विश्वविद्यालय को मिली 100 करोड़ की ग्रांट, अब और भी आगे बढ़ेगी यूनिवर्सिटी

Mon, 19 Feb 2024 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग से यह प्रस्ताव पीएम उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के लिए दिल्ली भेजे गए थे। दिल्ली में समिति की बैठक के बाद विक्रम विश्वविद्यालय को एक सौ करोड़ की ग्रांट की स्वीकृति मिली है। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल को भी इतनी ही ग्रांट मिली है। 

विज्ञापन
MP News: Vikram University gets a grant of Rs 100 crore, now the university will progress even further
विक्रम विवि उज्जैन को 100 करोड़ की ग्रांट मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत मध्यप्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों को सौ-सौ करोड़ की ग्रांट मिली है। इसमें विक्रम विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। 20 फरवरी को प्रधानमंत्री आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रांट के लिए चयनित देश के विश्वविद्यालयों को आवंटन जारी करेंगे। विक्रम विवि को सौ करोड़ की ग्रांट मिलने की सूचना के बाद से विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई।
विज्ञापन


विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि करीब तीन महीने पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उच्च शिक्षा मंत्री रहते विक्रम विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा विभाग के रूसा को ग्रांट के लिए प्रस्ताव पहुंचाया गया था। उच्च शिक्षा विभाग से यह प्रस्ताव पीएम उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के लिए दिल्ली भेजे गए थे। दिल्ली में समिति की बैठक के बाद विक्रम विश्वविद्यालय को एक सौ करोड़ की ग्रांट की स्वीकृति मिली है। कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उनके द्वारा किए गए प्रयासों से ही मिली है। इतनी बड़ी ग्रांट मिलने के बाद विश्वविद्यालय की अकादमिक स्तर, रिसर्च, इंफ्राटेक्चर, स्कील डेवल्पमेंट, कंट्रक्शन और रिनोवेशन के कार्य होने से विश्वविद्यालय मजबूत होगा। सौ करोड़ की ग्रांट प्रदेश के दो अन्य विश्वविद्यालयों को भी मिली है। जिसमें जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल भी शामिल है। पीएम उषा के तहत ग्रांट के लिए मिलने वाली राशि तय मापदंड में जिस उपयोग के लिए विश्वविद्यालय को दी है उसे समय सीमा के दौरान उपयोग करना होगा। यदि समय सीमा में विश्वविद्यालय राशि खर्च नही करते है तो यह राशि लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन


20 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे आवंटन
पीएम उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत देशभर के विश्वविद्यालयों को प्रस्ताव के आधार पर अलग-अलग ग्रांट की स्वीकृति हुई है। 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान के तहत चयनीत विश्वविद्यालयों को करीब 12 हजार 926 करोड़ की राशि का आवंटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभर के विश्वविद्यालय भी ऑनलाइन जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed