फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Teacher died due to deteriorating health while on duty

MP News: ड्यूटी के दौरान शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत, पांचवीं-आठवीं कक्षा के मूल्यांकन में थे शामिल

Fri, 21 Apr 2023 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 10:44 PM IST
सार

उज्जैन जिले के महिदपुर में एक शिक्षक की अचानक तबीयत खराब हो गई। संकुल प्रभारी ने उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
MP News: Teacher died due to deteriorating health while on duty
उज्जैन में एक शिक्षक की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मूल्यांकन ड्यूटी के दौरान शुक्रवार दोपहर उज्जैन जिले के महिदपुर में एक शिक्षक की अचानक तबीयत खराब हो गई। शिक्षक ने संकुल प्रभारी से छुट्टी देने को कहा था। संकुल प्रभारी उन्हें छुट्टी देने को भी तैयार हो गए थे, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान ही शिक्षक की ज्यादा तबीयत खराब हो गई। इस पर संकुल प्रभारी ने उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार से पांचवी एवं आठवीं कक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। इसके तहत महिदपुर विकासखंड में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। महिदपुर उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। जहां पर प्रेम सिंह डाबी, जो कि गोगापुर शासकीय स्कूल में पदस्थ थे की ड्यूटी लगाई गई थी। शिक्षक डाबी के द्वारा कुछ दिन पहले भी उनके स्वास्थ्य का हवाला देकर छुट्टी मांगी गई थी और आज भी मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर उनके द्वारा बताया गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उन्हें अवकाश दिया जाए। इस विषय पर प्रभारी किशोर परमार ने बताया कि मैंने उन्हें लिखित में आवेदन देने का बोला था, उनसे चर्चा हो चुकी थी उसके कुछ देर पश्चात ही उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed