{"_id":"640dd96e49f36908d70133e3","slug":"mp-news-pulled-the-chain-of-the-woman-who-came-to-see-off-the-guests-police-is-checking-cctv-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मेहमानों को विदा करने आई महिला की चेन खींची, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मेहमानों को विदा करने आई महिला की चेन खींची, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
Sun, 12 Mar 2023 07:23 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:23 PM IST
सार
उज्जैन में मेहमानों को छोड़ने चौराहे तक आई महिला की चेन बदमाशों ने खींच ली। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उज्जैन में शनिवार रात यंत्र महल गऊघाट चौराहे पर मेहमानों को विदा करने आई महिला के गले से बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली। वह उस समय घर लौट रही थी। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश लालपुल की ओर भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी ।
विज्ञापन
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि यंत्र महल गऊघाट के समीप रहने वाले राजेश भटनागर की पत्नी सीमा भटनागर शुक्रवार रात अपने यहां आए मेहमानों को चौराहे तक विदा करने आई थी। मेहमानों के रवाना होने के बाद जब वे वापस अपने घर की ओर लौट रही थीं, उसी दौरान पीछे दो बदमाश आए। गले में पहनी एक तोला वजनी सोने की चेन झपटकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बाइकसवार लालपुल की ओर भाग निकले। शोर सुनकर वहां पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर आई और बदमाशों को लालपुल और उसके आसपास तलाशा। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उनकी मदद से बदमाशों की पहचान और तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
