फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Malwa's daughter increased her honor, got International Sahitya Setu Award in London Parliament

MP News: मालवा की बेटी ने बढ़ाया मान, लंदन की संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान

Mon, 05 Jun 2023 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

मालवा की हेमलता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में आयोजित समारोह में दिया गया। 

विज्ञापन
MP News: Malwa's daughter increased her honor, got International Sahitya Setu Award in London Parliament
उज्जैन की हेमलता शर्मा को लंदन में सम्मानित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालवा की माटी में जन्मी हेमलता शर्मा 'भोली बेन' ने मालवी साहित्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्हें ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


भोली बेन को ये सम्मान उनके हिन्दी एवं मालवी संस्कृति और साहित्य के विकास किए जा रहे कार्यों को देखते हुए लंदन की साहित्य संस्था कथा यूके द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी लंदन ईलिंग के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने की। शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ यूके अपितु विश्व के विभिन्न देशों के बीच साहित्य व संस्कृति के माध्यम से आपसी संबंध मजबूत होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से एकमात्र हेमलता शर्मा का हुआ चयन
इस सम्मान के लिए मध्यप्रदेश से एकमात्र हेमलता शर्मा का चयन हुआ था। मध्यप्रदेश सरकार की संस्कृति विभाग की मंत्री उषा ठाकुर व मध्यप्रदेश के वितमंत्री जगदीश देवड़ा ने आगर की बिटिया की इस उपलब्धि पर बधाई संदेश दिया है। आगर निवासी कृष्ण शर्मा की सुपुत्री व सर्वब्राह्मण परशुराम सेना के प्रमुख संजय शर्मा की छोटी बहन हेमलता शर्मा वर्तमान में इंदौर में वित्त सेवा अधिकारी के रूप में पदस्थ है। 

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में भारतीय उच्चायोग के मंत्री समन्वय दीपक चौधरी, लंदन की काउंसलर तथा सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार जकिया ज़ुबैरी, कथा यूके के संस्थापक महासचिव तेजेन्द्र शर्मा, प्रमोद पाण्डेय,अध्यक्ष हिन्दी अकादमी मुंबई, पंजाबी लेखक एवं काउंसलर के.सी मोहन तथा प्रवासी साहित्यकार जया वर्मा विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित थे। इन्हें भोली बेन द्वारा मालवी पुस्तक "आज को ग्यान" भेंट की गई। समस्त गणमान्य अतिथियों का आदर सत्कार कथा यूके की संरक्षक ज़किया ज़ुबैरी ने किया। संचालन कथा यूके के संस्थापक महासचिव तेजेन्द्र शर्मा ने किया और आभार प्रवासी साहित्यकार जया वर्मा ने माना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed