फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Karni Sena will contest assembly elections on 230 seats, will lay siege to CM House

MP News: करणी सेना लड़ेगी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव, सीएम हाउस का करेंगे घेराव

Sat, 07 Jan 2023 03:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 07 Jan 2023 03:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में करणी सेना सर्व समाज ने 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आठ जनवरी को भोपाल में बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें उज्जैन से दो लाख लोगों के जाने का दावा किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
MP News: Karni Sena will contest assembly elections on 230 seats, will lay siege to CM House
भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को करणी सेना सर्व समाज परिवार का बड़ा आंदोलन होगा। उज्जैन जिले से ही लगभग दो लाख से अधिक लोग ट्रेन, बस और गाड़ियों से आंदोलन में शामिल होंगे। भोपाल में 'माई के लाल' का नारा लगाते हुए सरकार से अपनी मांगे मनवाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


करणी सेना सर्व समाज परिवार के संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह झाला ने बताया कि आर्थिक आधार पर आरक्षण, एट्रोसिटीज एक्ट में बदलाव, स्वामीनाथन कमेटी के आधार पर फसलों के न्यूनतम मूल्य, गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले जैसी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में प्रदेशभर से 20 लाख से अधिक लोग आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी राजनीतिक दल के नहीं हैं। न ही हम किसी राजनीति से प्रेरित होकर ये आंदोलन कर रहे हैं। हम समाज का हिस्सा हैं और सारे समाज के लिए इस आंदोलन को कर रहे हैं। सरकार चाहे कितनी भी कोशिशें कर लें, हम यह आंदोलन जरूर करेंगे।  
विज्ञापन


भूख हड़ताल शरू 
करणी सेना सर्व समाज परिवार के संगठन मंत्री शैलेंद्रसिंह झाला ने बताया कि आठ जनवरी को 'माई के लाल' मैदान में आएंगे। सात जनवरी से भूख हड़ताल शुरू होगी। इसके लिए पांच-पांच लोगों की टीम बनाई है। हमारे आंदोलन को लेकर जंबूरी मैदान को लोहे की चद्दरों से कवर किया जा रहा है। लेकिन माई के लाल की दहाड़ को लोहे की दीवार भी नहीं रोकेगी। हमारी बात नहीं मानी गई तो करणी सेना सर्व समाज परिवार चुनाव में उतरने से भी नहीं डरेगी। जितने भी नेता हमारे आंदोलन में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। विधानसभा चुनावों में करणी सैनिक सभी 230 सीटों पर उतरेंगे और चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हाउस का भी करेंगे घेराव
करणी सेना सर्व समाज परिवार के संगठन प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने बताया कि राजपूत समाज 36 कौम के लिए लड़े थे। इस वजह से सर्व समाज का 8 जनवरी को भोपाल में जनआंदोलन होगा। आंदोलन को लेकर सरकार हमें डराने के कई प्रयास करेगी, लेकिन हमें डरना नहीं है। एक साथ इतने लोगों को सरकार नहीं मार सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed