{"_id":"6396fec4a8ffdd489a09b765","slug":"mp-news-fight-that-started-with-abusive-words-reached-fight-boys-and-girls-pelted-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अपशब्दों से शुरू हुई लड़ाई मारपीट तक जा पहुंची, लड़के-लड़कियों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अपशब्दों से शुरू हुई लड़ाई मारपीट तक जा पहुंची, लड़के-लड़कियों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए
Mon, 12 Dec 2022 03:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 03:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में इंदौर जिले की लड़कियों का WWF था। नशे में धुत लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक दूसरे का बाल खींच रही हैं और लात-घूंसे मार रही हैं।
विज्ञापन
बाल खींचे और लात-घूंसे बरसाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी के बाल पकड़कर मारपीट तो किसी को गंदी-गंदी गालियां दे रही कुछ लड़कियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में पूरी तरह धुत चार लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इन लड़कियों को दो युवक समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लड़कियां न सिर्फ विवाद कर रही हैं। बल्कि वीडियो बनाने वाले लोगों से भी बेज्जती करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन हरसिद्धि माता चौराहे का बताया जा रहा है, जहां इंदौर से उज्जैन आए कुछ युवक-युवतियों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद अपशब्दों से शुरू हुई लड़ाई मारपीट तक जा पहुंची। वीडियो देखकर यह अंदाजा साफतौर पर लगाया जा सकता है कि यह लड़कियां पूरी तरह नशे में धुत हैं, जो कि इस विवाद के दौरान किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह चार लड़कियां और दो युवक बाइक पर सवार होकर इंदौर से उज्जैन दर्शन करने आए थे। लेकिन किसी बात पर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा की राहगीरों और हरसिद्धि चौराहे के दुकानदारों की समझाइश देने इन युवतियों ने इन लोगों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और वीडियो बना रहे एक राहगीर के मोबाइल पर हाथ मारते हुए मोबाइल गिरा दिया। अब विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे थाना महाकाल पुलिस इस पूरे मामले मे जांच की बात कहकर वीडियो के विषय में कुछ भी कहने से बचती नजर आई।
विज्ञापन
लड़की को सड़क पर पटका...
वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों ने विवाद के दौरान एक दूसरे को सड़क पर पटक दिया। फिर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, बाल खींचे और चाटे मारे। वहीं एक लड़की वीडियो बना रहे व्यक्ति के फोन पर हाथ मारते हुए भी नजर आ रही है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशबीन बने हैं।
