फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Dasha Mata Pujan, Peepal worshiped with wishes of happiness, prosperity and wealth

MP News: सुख-समृद्धि और धन-सपंत्ति की कामना के साथ दशा माता पूजन, पीपल की हुई पूजा

Fri, 17 Mar 2023 04:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Mar 2023 04:17 PM IST
सार

उज्जैन समेत पूरे देश में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति की कामना को लेकर दशा माता पूजन हुआ। पीपल वृक्ष का पूजन कर कच्चे सूत का डोरा चढ़ाया गया। 
 

विज्ञापन
MP News: Dasha Mata Pujan, Peepal worshiped with wishes of happiness, prosperity and wealth
दशा माता पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलिका दहन के दसवें दिन व्रत-पूजन कर महिलाओं ने सुख-समृद्धि और पारिवारिक दशा सुधारने की कामना के साथ दशा माता का पूजन किया। माता पार्वती की स्वरूप दशा माता का यह पूजन चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को किया गया। शुक्रवार सुबह सोलह शृंगार कर सुहागिन महिलाएं सुबह से उन मंदिरों में पहुंची, जहां पीपल का पेड़ है। यहां उन्होंने सामूहिक रूप से राजा नल और रानी दमियंती की कथा भी सुनी।
विज्ञापन


गुमानदेव पीठ के पं.चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि पूजन के दौरान आज महिलाओं ने दशा माता को विशेष रूप से बनाए गए बेसन के गहने भी अर्पित किए। व्रतधारी महिलाओ ने सुबह पूजा का संकल्प लेकर पीपल को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर पूजन किया। कच्चे सूत का 10 तार का डोरा बनाकर उसमें 10 गांठ लगाई। फिर पीपल के पेड़ के चारों ओर दस बार घूमकर वृक्ष के तने पर पवित्र सूती धागे को बांधा।
विज्ञापन


राजा नल और रानी दमयंती की कहानी भी सुनी
व्रतधारी महिलाओं ने पूजन-अर्चन के बाद राजा नल और उनकी रानी दमयंती की कथा भी सुनी। इस दिन व्रत रखकर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एक बार व्रत करने के बाद उसे जीवनभर जारी रखना चाहिए। पूजा के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर हल्दी और कुमकुम से रेखाचित्र बनाए गए। महिलाओं ने अपने घर को बुराई और नकारात्मकता से बचाने के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed