फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: CM inaugurated Cancer Center, said- officers need to work for the development of the state

MP News: कैंसर सेंटर का सीएम ने किया लोकार्पण, कहा- प्रदेश के विकास के लिए अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत

Wed, 07 Feb 2024 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं अस्पताल का संचालन अलग-अलग क्यों हो, जबकि दोनों का विषय ही मरीजों का उपचार करना है। इसलिये मैंने पहली केबिनेट बैठक में ही दोनों विभाग को एक कर दिया एवं उनके मंत्री भी एक ही हैं। 

विज्ञापन
MP News: CM inaugurated Cancer Center, said- officers need to work for the development of the state
उज्जैन में कैंसर सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को आरडी गार्डी अस्पताल में स्थापित उज्जैन कैंसर सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने मेडिकल क्षेत्र की योजनाओं के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि अब प्रदेश के विकास के लिए अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उज्जैन कैंसर सेंटर का भ्रमण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उज्जैनवासियों का सौभाग्य है कि संभाग का पहला प्राइवेट मेडिकल कॉलेज आरडी गार्डी उज्जैन में स्थित है। स्व. बाबूलाल जैन एवं डॉ. विजय कुमार महाडिग के प्रयासों से यह अस्पताल बना है। यह अस्पताल जिले का ही नहीं, पूरे क्षेत्र एवं प्रदेश के लिए गौरव प्रदान करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही वे प्रदेश की मेडिकल विभाग की टीम की मीटिंग अस्पताल की टीम के साथ कराएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं अस्पताल का संचालन अलग-अलग क्यों हो, जबकि दोनों का विषय ही मरीजों का उपचार करना है। इसलिये मैंने पहली केबिनेट बैठक में ही दोनों विभाग को एक कर दिया एवं उनके मंत्री भी एक ही हैं। उसी तरह शिक्षा एवं उच्च शिक्षा को भी एक किया है। डॉ. यादव ने कहा कि शासन ने तय किया कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल का कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को नजदीक के कॉलेज में ही परीक्षा देनी पड़े, यह सुनिश्चित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जनता के हित में और भी अनेक निर्णय लिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अधिकारियों को अब कार्य करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

MP News: CM inaugurated Cancer Center, said- officers need to work for the development of the state
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पारिवारिक शादी समारोह में पहुंचे सीएम यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल गेहलोत के सुपौत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नागदा में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के सुपौत्र धीरज गहलोत के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गेहलोत से सौजन्य भेंट की तथा वर धीरज और वधू डॉ आयुषी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed