फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Chief Minister Dr. Mohan Yadav father Poonamchand Ji Yadav passed away

MP News: सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को उज्जैन में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। शाम को उनके पिता का निधन हो गया। मुख्यंमत्री रात साढ़े नौ बजे भोपाल से इंदौर आ रहे हैं, यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे।

विज्ञापन
MP News Chief Minister Dr. Mohan Yadav father Poonamchand Ji Yadav passed away
सीएम मोहन यादव और उनके पिताजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी श्री पूनमचंद यादव का आज रात निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका उज्जैन के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। श्री यादव की मौत का समाचार जैसे ही प्रदेश व शहर में पहुंचा, वैसे ही चारो ओर शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


बताया जाता है कि पूनमचंद यादव पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ थे और उनका फ्रीगंज स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। यही नहीं सोमवार को शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबूजी की कुशलक्षेम पूछी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 
बताया जाता है कि पूनमचंद यादव ने लगभग 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके बाद से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार रात लगभग आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 
 

संघर्षमय रहा श्री यादव का जीवन 
पूनमचंद यादव जी के जीवन के बारे में बताया जाता है कि वह शुरुआत से ही संघर्षशील रहे। खेती के साथ ही उन्होंने कई व्यवसाय भी लिए और संघर्ष से जीवन जीते हुए बेटे नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉक्टर मोहन यादव और बेटी कलावती यादव के साथ ही शांति देवी को भी पढ़ाया लिखाया। 
 

फादर्स डे पर मुख्यमंत्री को थमाया था ट्रैक्टर सुधारने का बिल 
पूनमचंद यादव जी की अब स्मृतियां शेष हैं। शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में उनके निधन से शोक छाया हुआ है। लेकिन इन सबके बीच फादर्स डे पर उनका एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है, जिसमें वह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल देने के साथ ही हंसी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।

 

MP News Chief Minister Dr. Mohan Yadav father Poonamchand Ji Yadav passed away
मोहन यादव और उनके पिताजी - फोटो : अमर उजाला

सीधे आवास पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
बताया जाता है कि पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। वह रात को सीधे अब्दलपुरा स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे, जहां उनके पिता का पार्थिव देह रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed